Move to Jagran APP

Gandhi Jayanti 2019: गांधी जयंती पर जागरण जल सेना ने निकाली रैली, कहा- प्लास्टिक को कहें ना; Picture

Jal Jagran. गांधी जयंती पर जागरण जल सेना ने रैली निकालकर प्लास्टिक से तौबा करने की अपील की। इसके अलावा कोल्हान में व्यापक पैमाने पर कार्यक्रम हुए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 12:24 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 03:12 PM (IST)
Gandhi Jayanti 2019: गांधी जयंती पर जागरण जल सेना ने निकाली रैली, कहा- प्लास्टिक को कहें ना; Picture

जमशेदपुर, जेएनएन। गांधीजी जयंती पर कोल्हान में व्यापक पैमाने पर कार्यक्रम हुए। इसमें जागरण जल सेना ने भी अपनी भागीदारी निभाई और रैली निकालकर प्लास्टिक से तौबा करने की अपील की। जागरण जल सेना में स्कूली बच्चे शामिल हैं। बच्चों ने इस दौरान प्लास्टिक कचरा भी जमा किया और ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया। 

loksabha election banner

इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें शहर की तमाम संस्थाओं के साथ स्कूल-कालेज के छात्र भी दौड़े। सुबह छह बजे हुई इस दौड़ में दैनिक जागरण की जलसेना ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जागरूकता रैली में शामिल जल सेना से जुड़े एनसीसी कैटेड।

रैली में शामिल आदिवासी स्कूल सीतारामडेरा के जल सैनिक। 

आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर स्कूल के बच्चे।

सद्भावना-सह-सफाई यात्रा

उपायुक्त अरवा राजकमल के नेतृत्व में चाईबासा जिला समाहरणालय परिसर से शहर के गांधी मैदान तक सदभावना सह सफाई यात्रा निकली। इस यात्रा में पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा, उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारी,कर्मचारी, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। इस दौरान तीन किलोमीटर की यात्रा में सभी लोगों ने सड़क के किनारे फेंके गए, प्लास्टिक को एकत्रित कर जमा किया। साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिया कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। इसके बाद गांधी मैदान में पहुंचकर वरीय पदाधिकारियों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए शपथ भी ली गई।

चक्रधरपुर रेल मंडल में रैली

गांधी जयंती के अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल में डीआरएम संग रेलकर्मियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली । डीआरएम छत्रसाल सिंह ने चक्रधरपुर स्टेशन परिसर में 15 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित महात्मा गांधी हैंगिग गार्डेन का उद्धाटन किया। साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। स्टेशन परिसर में डीआरएम सहित रेल अधिकारी कर्मचारी झाड़ू लगाकर सफाई की। लोगों के बीच थैले बांटे गए और प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की गई। गांधी जयंती के दिन गिरिराज सेना के संरक्षक सह समाजसेवी कमल देव गिरी ने चक्रधरपुर स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने के लिए 50 गमला और फूलों के पौधे रेलवे को सौंपे।

मनोहरपुर में प्लास्टिक संग्रह

महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मनोहरपुर प्रखंड परिसर में प्रखंडकर्मी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्लास्टिक का संग्रह किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.