जादूगोड़ा में राशन घोटाला? अंगूठा लगवाया पर 3 महीने से नहीं दिया अनाज, ग्रामीणों ने घेरी दुकान
जादूगोड़ा के ग्वालकाटा पंचायत में राशन डीलर मिकी हांसदा पर तीन महीने का राशन गबन करने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि अंगूठा लगाने के बावजूद उन्हें नवंबर से जनवरी तक अनाज नहीं मिला। दुकान बंद मिलने और फोन न उठाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। झामुमो नेताओं ने मामले की शिकायत कर आंदोलन की चेतावनी दी है, जिससे दूरदराज के गांवों में खाद्यान्न संकट गहरा गया है।

सरकारी राशन के लिए विरोध प्रदर्शन करते लाभुक।
HighLights
राशन डीलर पर तीन महीने का अनाज गबन का आरोप।
अंगूठा लगाने के बावजूद ग्रामीणों को नहीं मिला राशन।
झामुमो ने शिकायत कर आंदोलन की चेतावनी दी।
तय तिथि पर दुकान बंद, फोन भी नहीं उठाया
इन गांवों के लाभुक सबसे अधिक प्रभावित
यह राशन केंद्र ग्वालकाटा पंचायत के दुर्गम इलाकों के लिए जीवनरेखा है। अनाज नहीं मिलने से फुटकोचा, मोहनाडीह, तिरिलघुटु, साशोनघुटू, पांडूवाकोचा, धातडीगोड़ा, साहरघुटु, गोड़ग्राम और बलीयागोड़ा के लाभुक प्रभावित हो रहे हैं।