विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRCTC, Indian Railways BIG NEWS : रेलवे का नया नियम, अब किसी भी स्टेशन पर कर सकते हैं बोर्डिंग

By Jitendra SinghEdited By:
Published: Tue, 14 Dec 2021 09:02 AM (IST)

Good News For Train Passengers कभी-कभी प्लान ऐसा बदलता है कि टिकट कहीं का होता है और हम ट्रेन पर ...और पढ़ें

IRCTC, Indian Railways BIG NEWS : रेलवे का नया नियम, अब किसी भी स्टेशन पर कर सकते हैं बोर्डिंग
IRCTC, Indian Railways BIG NEWS : रेलवे का नया नियम, अब किसी भी स्टेशन पर कर सकते हैं बोर्डिंग

जमशेदपुर : यात्रीगण कृपया ध्यान दें। भारतीय रेलवे को विकसित करने के लिए रोजाना नए-नए बदलाव किये जा रहे हैं। अब एक नया बदलाव किया गया है, जो आपको बहुत पसंद आएगा। इससे आपकी आधी समस्या दूर हो जाएगी।

दरअसल, IRCTC ने रेल यात्रियों के लिए बोर्डिंग सेवा शुरू की है। इसके माध्यम से अब आप ट्रेन के रूट में पड़ने वाली किसी भी ऐसे स्टेशन जहां ट्रेन रुकती है वहां ट्रेन में बोर्डिंग कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आपने ट्रेन का टिकट बुक किया। ट्रेन की टिकट में आप बोर्डिंग स्टेशन का नाम लिखते हैं पर किसी वजह से आप किसी और स्टेशन से ट्रेन में बोर्डिंग करना चाहते हैं। उनके लिए अच्छी खबर है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके एवज में अलग से कोई राशि नहीं ली जाएगी।

टिकट में करने होंगे बदलाव

अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आपको अपने टिकट में बदलाव करना होगा। वर्ना आपको पेनाल्टी भी भरना पड़ सकता है। अब पहले से भी बुक की गई टिकट में बोर्डिंग स्टेशन का नाम बदला जा सकता है। रेल यात्रियों की सुविधाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा रेल यात्रियों को दे रही है।

ये सुविधा उन तमाम रेल यात्रियों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक किया है। पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम या ट्रैवल एजेंट द्वारा बुक की गई टिकट में ये सुविधा मौजूद नहीं है।

जानें कैसे कर सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव

अगर आपको बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करना है तो इसके नए नियम से आपको अवगत होना होगा। अगर आप बोर्डिंग स्टेशन का नाम बदलना चाहते है उसे ट्रेन खुलने के 24 घंटे के पहले बोर्डिंग स्टेशन के नाम में बदलाव करना होगा लेकिन एक बार रेल यात्री ने बोर्डिंग स्टेशन का नाम बदल लिया तो वो अपने पहले दिए बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ सकता।

भरना पड़ सकता है पेनाल्टी

अगर रेल यात्री किसी और स्टेशन से ट्रेन की सवारी करता है तो उसे पेनाल्टी के साथ ऑरिजनल बोर्डिंग स्टेशन और जहां ट्रेन की सवारी करता है उसके बीच के किराये का अलग से भुगतान करना होगा। आईआरसीटीसी के नए नियमों के अनुसार, कोई भी रेल यात्री केवल एक बार ही बोर्डिंग स्टेशन का नाम बदल सकता है।

  • इन सात steps को फॉलो कर आप बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन
  • सबसे पहले www.irctc.co.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अपना login id और password लिखें।
  • इसके बाद booking ticket history में जाएं।
  • अपनी बुक की गई ट्रेन को सेलेक्ट कर change boarding point पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें drop down में जाकर नए बोर्डिंग स्टेशन का नाम सेलेक्ट करें।
  • नए बोर्डिंग स्टेशन का नाम सेलेक्ट करने के बाद सिस्टम आपसे कंफर्म करने के लिए कहेगा। फिर ओके पर क्लिक करें।
  • आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव की जानकारी आ जाएगी।