Move to Jagran APP

आइआरबी 2 के जवानों ने श्रीराम ईपीसी के जीएम के बंगले पर कब्जा का किया प्रयास Jamshedpur News

पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना के समीप मुसाबनी डीएसपी आवास से सटे बंगला नंबर 1 जो वर्तमान में श्री राम ईपीसी के जीएम एम थीनाकरण के नाम आवंटित है उसपर कब्‍जे का प्रयास आइआरबी दो के जवानों ने किया। पुलिस के हस्‍तक्षेप पर वे पीछे हटे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 08:35 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 08:35 AM (IST)
बंगले पर कब्‍जे की सूचना के बाद छानबीन के लिए पहुंची मुसाबनी थाना की पुलिस। जागरण

मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम), जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना के समीप मुसाबनी डीएसपी आवास से सटे बंगला नंबर 1 जो वर्तमान में श्री राम ईपीसी के जीएम एम थीनाकरण के नाम आवंटित है और जिसमें जीएम का कार्यालय चलता है, इस बंगले पर शनिवार देर शाम आइआरबी 2 के कुछ जवानों ने जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।

loksabha election banner

बंगला में सुरक्षा दे रहे सुरक्षा गार्ड को मेन गेट का ताला खोलने का निर्देश आइआरबी जवानों ने दिया। जब गार्ड ने ताला नहीं खोला तो एक जवान दीवार फांद कर बंगले के अंदर घुस गया और लोहे की रॉड से मेन गेट में लगे ताले को तोड़ दिया। बाहर से अपना ताला लगा दिया। दर्जनों जवानों ने बंगले पर कब्जा जमाने का प्रयास किया। बंगले पर कंपनी के तैनात सुरक्षा गार्ड विश्वनाथ मार्डी ने इसकी सूचना अपने कंपनी के एचआर अधिकारी अरुण शुक्ला को दी। अरुण शुक्ला कंपनी के काम से राउरकेला में थे।

एचआर अधिकारी की पत्‍नी ने दी थाने को सूचना

अरुण शुक्ला ने अपनी पत्नी को बंगले पर भेजा। जवान उनके साथ भी उलझ गए।आइआरबी 2 के जवानों ने अपने बटालियन से महिला जवानों को भी बंगले पर बुला लिया। अरुण शुक्ला की पत्नी ने बंगला पर कब्जा किये जाने की जानकारी मुसाबनी थाना को दी। मुसाबनी थाना से पुलिस अधिकारी व जवान जाकर आईआरबी जवानों से बंगले के मेन गेट में लगाये गये ताले को खुलवाया तब जाकर मामला शांत हुआ। 

अधिकारियों ने किया घटना से इन्‍कार

आइआरबी 2 के कमांडेंट संजय रंजन सिंह एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.