विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamshedpur Chhath : 24 घंटे के अंदर जमशेदपुर के सभी छठ घाटों का पहुंच पथ दुरूस्त करने का निर्देश

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 04:59 PM (GMT+05:30)

छुट्टी होने के बावजूद मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय सफाई कार्यों का जायजा लेने के लिए निकले ...और पढ़ें

मानगो स्वर्णरेखा नदी छठ घाट की सफाई करते सफाई कर्मी।
मानगो स्वर्णरेखा नदी छठ घाट की सफाई करते सफाई कर्मी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में जितने भी छठ घाट हैं, सभी घाट के पहुंच पथ व लाइट पूरी तरह दुरूस्त करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने संबंधित संंवेदकों को दिया। छुट्टी होने के बावजूद मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय सफाई कार्यों का जायजा लेने के लिए निकले और संवेदकों को यह हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाटों के साफ-सफाई कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि छठ घाट के एप्रोज रोड के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट खराब है। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने तत्काल सिटी मैनेजर निशांत कुमार को खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त करने का निर्देश दिया।

चाणक्यपुरी व इंटकवेल छठ घाट पर लाइट लगाने का दिया निर्देश

मानगो क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जब चाणक्यपुरी एवं इंटकवेल छठ घाट के पास पहुंचे तो कार्यपालक पदाधिकारी को जानकारी मिली कि इस घाट में लाइट की व्यवस्था नहीं है। इस पर दीपक सहाय ने तत्काल संवेदक से बात करते हुए जल्द से जल्द दोनों घाटों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मुख्य सड़क से छठ घाट जाने वाले रास्ते को भी 24 घंटे के अंदर मरम्मत करने का निर्देश दिया।

छठ घाटों के पहुंच पथ को 24 घंटे में करें दुरूस्त

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने सफाई कार्य में जुटे संवेदक, सिटी मैनेजर को निर्देश दिया है कि मानगो में जितने भी छठ घाट हैं उसके पहुंच पथ को 24 घंटे के अंदर ठीक कराएं। छठ घाटों के साथ-साथ छठ घाटों के आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई के कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सफाई कार्य में लगे सभी सफाईकर्मियों को छठ घाटों का देखरेख कर साफ-सफाई के कार्यों को सही समय में पूरा कराने का निर्देश दिया। उनके साथ सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार, सीएमएम निर्मल कुमार, सफाई पर्यवेक्षक कुमार अंशुमन थे।