यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indian Railways, IRCTC : दो साल बाद एक मई से शुरू होने जा रही है यह ट्रेन, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत
Indian Railways IRCTC दो साल पहले जब कोविड की पहली लहर आई थी तो इतिहास में पहली बार देश भर ...और पढ़ें

जमशेदपुर : धनबाद जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। पहली मई से 13301-13302 टाटा-धनबाद-टाटा दैनिक स्वर्णरेखा एक्सप्रेस फिर से शुरू हो रही है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। नए आदेश के तहत स्वर्णरेखा एक्सप्रेस में दो स्लीपर, एक वातानुकूलित कोच सहित छह सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे। ये ट्रेन टाटानगर से दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी।
दो बजकर 40 मिनट पर चाकुलिया, तीन बजकर 23 मिनट पर पुरूलिया, तीन बजकर 46 मिनट पर अनारा, शाम चार बजकर 10 मिनट पर आद्रा व शाम सात बजकर आठ मिनट पर धनबाद पहुंचेगी। वहीं, धनबाद से ये ट्रेन सुबह पांच बजक 35 मिनट पर रवाना होकर सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर टाटानगर पहुंचेगी। कोविड 19 के कारण इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था। वर्तमान में टाटानगर के यात्रियों को धनबाद जाने के लिए एकमात्र ट्रेन 18019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू संचालित है। जो रविवार से शुक्रवार तक संचालित है।
रेल कर्मचारियों को मिलेगी चेचक की निश्शुल्क दवा
चक्रधरपुर मंडल में कार्यरत रेल कर्मचारियों व उनके स्वजनों को स्टाफ बेनीफिट फंड से चेचक की निशुल्क होम्योपैथिक दवा मिलेगी। इसके लिए चक्रधरपुर व टाटानगर सहित बंडामुंडा में अलग-अलग दिनों में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कैंप लगाया जाएगा।
टाटानगर रेलवे स्टेशन के केंद्रीय विद्यालय में 19 अप्रैल, टीआरएस टाटा में 21 अप्रैल, एसएसई वर्क्स में 26 अप्रैल, क्रू लाबी एंड एसएमआर में 28 अप्रैल, एसएसई-पी वे एंड सीएंडडब्ल्यू-आदित्यपुर में तीन मई औैर एसएमआर एंड पी वे-बहलदा रोड में पांच मई को शिविर लगाया जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
शिक्षा व हास्टल एलाउंस को 10 मई तक जमा करे आवेदन
रेल प्रबंधन अपने सभी कर्मचारियों के दो बच्चों को चिल्ड्रेन एजुकेशन एलाउंस व हास्टल सब्सिडी के तहत कक्षा एक से 12 तक बच्चों की पढ़ाई के लिए भत्ता देती है। स्थानीय स्तर पर पढ़ाई के लिए 27 हजार जबकि हास्टल में पढ़ाई के लिए 81 हजार रुपये प्रति वर्ष देती है।
सोमवार को चक्रधरपुर मंडल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए इच्छुक आवेदकों को स्कूल से मिली रसीद को 10 मई से पहले जमा करने का आदेश दिया है। 10 जून तक विभाग सभी रसीद की जांच करेगी और 10 जुलाई तक संबधित आवेदकों के बैंक खाते में पैसा भेज देगी।
