Move to Jagran APP

जमशेदपुर के कदमा में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजन ने ससुरवालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप Jamshedpur News

बुधवार को कदमा थाना क्षेत्र रामनगर हाड़ गोदाम रोड नंबर सात निवासी राजेश प्रसाद की पत्नी सजनी देवी का शव पुलिस ने घर में फांसी से लटका हुआ बरामद किया। उसकी शादी 2019 में हुई थी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 09:59 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 01:12 PM (IST)
जमशेदपुर के कदमा में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजन ने ससुरवालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । बुधवार को कदमा थाना क्षेत्र रामनगर हाड़ गोदाम रोड नंबर सात निवासी राजेश प्रसाद की पत्नी सजनी देवी का शव पुलिस ने घर में फांसी से लटका हुआ बरामद किया। उसकी शादी 2019 में हुई थी। जानकारी पर उसके मायके पक्ष के लोग बिहार के बिहारशरीफ नालंदा से पहुंचे।

loksabha election banner

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही मृतका की मां मंती देवी ने दामाद राजेश प्रसाद के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कदमा थानेे में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि हमेशा दहेज की मांग की जाती थी।पुत्री को प्रताडि़त किया जाता था। इसकी जानकारी पुत्री मोबाइल पर बातचीत में हमेशा बताती थी। पुलिस ने उसने दहेज में दिए रुपए, गहने और सामान वापस कराने की मांग की। युवक पर मोबाइल पर हमेशा किसी दूसरी युवती से बातचीत करने के भी आरोप हैं जिसके कारण घर में हमेशा विवाद होता था। इधर, राजेश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने मंगलवार रात 12.30 बजे फांसी लगा ली। उसने उसे उतारा। पानी पिलाई। पत्नी को उसकी मां से बातचीत भी कराई। वह दो शब्द बोली। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। राजेश बिहार के नवादा जिले का हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.