यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IGNOU Admission Update : इग्नू ने चौथी बार बढ़ाई UG और PG में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि
IGNOU Admission 2021 अगर आप इंदिरा गांधी ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में यूजी या फिर पीजी में एडमिशन लेना चाहते हैं ...और पढ़ें

जमशेदपुर, जासं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने एक बार फिर आवेदन तिथि बढ़ा दी है। यह चौथी बार है जब आवेदन तिथि विस्तारित की गई है।
जमशेदपुर में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्रों ने भी नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की सूचना सार्वजनिक की है। जमशेदपुर में को-ऑपरेटिव कॉलज, सिदगोड़ा रामकृष्ण मिशन, करीम सिटी कॉलेज ने इससे संबंधित सूचना को कॉलेज के नोटिस बोर्ड में चस्पां किया है।
आवेदन करने को चार दिन बचे हैं
अब छात्र स्नातक यानि यूजी और स्नातोकोत्तर यानि पीजी डिग्री कोर्स के लिए 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। IGNOU द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यूजी डिग्री और PG डिग्री कार्यक्रमों (सेमेस्टर वाले कार्यक्रमों को छोड़कर) में नए नामांकन की अंतिम तिथि पहले 31 अक्तूबर थी, लेकिन अब इसे बढ़ा कर 12 नवंबर तक कर दिया गया है। इस संबंध में इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट http://www.ignou.ac.in पर सूचना सार्वजनिक की गई है।

इन कार्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्र नहीं कर सकते हैं आवेदन
इग्नू की ओर से कई व्यावसायिक पाठ्यक्रम में पीजी में प्रारंभ किए है, इसमें ज्योतिष से एमए सहित अन्य पाठ्यक्रम शामिल है। साथ ही कई सर्टिफिकेट कोर्स भी इग्नू की अोर से प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में जारी अधिसूचना में इग्नू ने स्पष्ट किया है कि सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में नामांकन को इच्छुक छात्रों को विस्तारित आवेदन तिथि का लाभ नहीं मिल सकेगा। इन क्षेत्रों में पढ़ाई की रुचि रखने वाले छात्रों की आवेदन की तिथि समाप्त हो चुकी है।
जारी हुआ नामांकन लिंक
इग्नू की नई अधिसूचना में नामांकन लिंक को एक बार फिर से जारी किया गया है। अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस लिंक को देख सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार यूजी और पीजी डिग्री कोर्स के लिए वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर आवेदन की फार्मालिटी पूरी कर सकते हैं।
