आपके बच्चे बीमार हैं तो करिए फोन, दस शिशु रोग विशेषज्ञ मदद को तैयार हैं; ये रहे नंबर
इंडियन पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन (आइएपी) जमशेदपुर शाखा के डॉक्टर कोरोना के मद्देनजर बच्चों के लिए फोन पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक उपलब्ध रहेंगे। यह सेवा पूरी तरह से निश्शुल्क रहेगी। कोई भी व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है।
जमशेदपुर, जासं। इंडियन पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन (आइएपी) जमशेदपुर शाखा के डॉक्टर कोरोना के मद्देनजर बच्चों के लिए फोन पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक उपलब्ध रहेंगे। यह सेवा पूरी तरह से निश्शुल्क रहेगी। कोई भी व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है।
इसके लिए आइएपी ने शहर के दस चिकित्सकों के नाम व फोन नंबर जारी किया है। आइएपी के डॉ. अखौरी मिंटू सिन्हा ने कहा कि बहुत से परिवार एक साथ संक्रमित हो गया है। जिसके कारण वे अपने बच्चे का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में वे लोग फोन नंबर से संपर्क कर परामर्श ले सकते हैं। ताकि बच्चों का इलाज नहीं रुके।
ये डॉक्टर रहेंगे मौजूद
डॉक्टर : फोन नंबर
- डॉ. अखौरी मिंटू सिन्हा : 9234837040
- डॉ. सितेश दास : 9431184084
- डॉ. जॉय भादुड़ी : 9431172134
- डॉ. मिथिलेश कुमार : 7004184426
- डॉ. राजेंद्र अग्रवाल : 9835167975
- डॉ. के आर हांसदा : 9431271840
- डॉ. रतन सोरेंग : 9431940097
- डॉ. संतोष सिंह : 8340268068
- डॉ. राजेश कुमार : 7463078650
- डॉ. अभिषेक मुंडू : 7992214057
एमजीएम में 50 ऑक्सीजन बेड और बढ़ेगा
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 50 ऑक्सीजन बेड और बढ़ाने की तैयारी है। इसकी कवायद तेज कर दी गई है। उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों के अंदर इसका लाभ मरीजों को मिलने लगेगा। एमजीएम में कोविड मरीजों के लिए फिलहाल 110 बेड है। 50 बेड और बढ़ने से 160 बेड हो जाएगा। इससे मरीजों को थोड़ी राहत मिलेगी।