Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Forecast : अगर आप रांची, बोकारो या हजारीबाग जाना चाहते हैं तो पहले जान लें

Jharkhand Weather Forecast. जमशेदपुर में रहते हैं और रांची बोकारो गुमला या फिर हजारीबाग जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले मौसम के बारे में जान लें। क्योंकि झारखंड के दस जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 09:58 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 09:22 PM (IST)
Jharkhand Weather Forecast : अगर आप रांची, बोकारो या हजारीबाग जाना चाहते हैं तो पहले जान लें
आपको जानना जरूरी है, ताकि यात्रा सुरक्षित हो सके।

जमशेदपुर, जासं। Jharkhand Weather Alert अगर आप जमशेदपुर में रहते हैं और रांची, बोकारो, गुमला या फिर हजारीबाग जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले मौसम के बारे में जान लें। क्योंकि झारखंड के दस जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो चेतावनी भी जारी किया है।

loksabha election banner

ऐसे में आपको जानना जरूरी है, ताकि यात्रा सुरक्षित हो सकें। मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी को झारखंड के मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) तथा दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां) भागों में आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं पर गर्जन तथा वज्रपात के साथ बहुत हल्के से हल्की वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.4 व अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है।

आसमान में छाए हुए हैं बादल

शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे एक दिन पूर्व भी शहर में तेज हवा के साथ हल्का बारिश हुई थी। इससे ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, 21 फरवरी से आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी। मौसम में उतार-चढ़ाव होने से सेहत पर भी इसका असर देखा जा रहा है। एलर्जी, सर्दी-खांसी, वायरल फीवर के मरीजों में तेजी से इजाफा हुई है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

  • तिथि - न्यूनतम - अधिकतम
  • 19 फरवरी - 13.4 - 30.2
  • 20 फरवरी - 15.0 - 28.0
  • 21 फरवरी - 15.0 - 29.0
  • 22 फरवरी - 16.0 - 30.0
  • 23 फरवरी - 16.0 - 30.0
  • 24 फरवरी - 16.0 - 32.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.