Move to Jagran APP

सावन में प्रोटीन की कमी है तो खाएं ये चार शाकाहारी फूड, हो जाएंगे तंदुरुस्त

सावन के महीने में अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो रही है तो कई शाकाहारी फूड लेकर इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी कई बीमारियों को जन्म देता है। ऐसे में हमें सचेत रहना चाहिए।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 08:58 AM (IST)
सावन में प्रोटीन की कमी है तो खाएं ये चार शाकाहारी फूड, हो जाएंगे तंदुरुस्त
सावन में प्रोटीन की कमी है तो खाएं ये चार शाकाहारी फूड, हो जाएंगे तंदुरुस्त

जमशेदपुर : भागदौड़ की जिंदगी में सही समय पर खान-पान नहीं होने की वजह से शरीर में प्रोटीन की कमी पड़ने लगती है। ऐसे में आपको जागरूक होने की जरूरत है। आपके शरीर के लिए प्रोटीन काफी जरूरी है। जो लोग मीट-मछली नहीं खाते हैं उनके लिए शाकाहारी फूड भी बाजार में उपलब्ध है, जिसे खाकर वे प्रोटीन बढ़ा सकते हैं। एक सामान्य व्यक्ति को रोजानाअप ने शारीरिक वजन के प्रति किलोग्राम के हिसाब से 0.8-1 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। अधिकांश लोगों को भ्रम है कि प्रोटीन सिर्फ मीट-मछली या अंडे से प्राप्त किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। शाकाहारी फूड खाकर भी आप प्रोटीन बढ़ा सकते हैं। शाकाहारी फूड इस प्रकार है।

loksabha election banner

टोफू : टोफू का नाम आपने सूना होगा। यह पनीर के जैसा ही होता है। प्रोटीन प्राप्त करने के लिए यह शाकाहारी में सबसे बेहतर माना जाता है। टोफू का अपना कोई टेस्ट नहीं होता लेकिन यह फ्लेवर्स को अच्छी तरह से सोख लेता है और आप इसे पनीर की तरह बना सकते हैं।

दाल : प्रोटीन के मामले में दाल को दूसरे हेल्दी फूड माना जाता है। ऐसे में आप दाल का सेवन करने से नहीं चूके। दाल जरूर खाएं। यह काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन रोजाना करें। अगर कोई व्यक्ति 100 ग्राम पक्की हुई दाल खाता है तो उसे करीब 9.02 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है।

काबुली चना : काबली चना का सब्जी लोग काफी पसंद करते हैं। भारतीय लोग भात में काबुली चना का सब्जी काफी पसंद करते हैं। यह स्वाद तो देता है साथ में सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। काबुली चना में प्रोटीन के अलावा कॉप्लैक्स काब्स, फाइबर, आरयन, फोलेट, पोटैशियम आदि पोषण तत्वों की भरमार होती है।

हरी मटर : हरी मटर की सब्जी भी लोग काफी पसंद करते हैं। अधिकांश लोग पनीर की सब्जी में मिलाकर इसे बनाते हैं। हरी मटर सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसमें प्रोटीन के साथ विमामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, थियामिन, फोलेट आदि भी मौजूद रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.