तार कंपनी में शीघ्र होगा आइबी व प्रमोशन पॉलिसी का रिव्यू
आइएसडब्ल्यूपी (तार कंपनी) के कर्मचारियों की प्रमोशन पॉलिसी व आइबी इसेंटिव बोनस का इसी माह रिव्यू होने वाला है। इसे लेकर वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन की ओर से मांग पत्र सौंपा गया है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : आइएसडब्ल्यूपी (तार कंपनी) के कर्मचारियों की प्रमोशन पॉलिसी व आइबी इसेंटिव बोनस का इसी माह रिव्यू होने वाला है। इसे लेकर वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन की ओर से मांग पत्र सौंपा गया है।
प्रबंधन-यूनियन के बीच दो-तीन दौर की वार्ता भी हो गई है। इस माह समझौता कराने का प्रबंधन से आश्वासन मिला है। 2015 में प्रबंधन-यूनियन के बीच प्रमोशन पॉलिसी को लेकर समझौता हुआ था। उसमें हरेक पांच साल में कर्मचारियों की प्रोन्नति होती है। कर्मचारी का प्रदर्शन व कार्य से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में विभागीय प्रमुख द्वारा उस कर्मचारी की प्रोन्नति रोक दी जा सकती है, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है। हरके पांच साल के बाद कर्मचारी की प्रोन्नति स्वत: हो जाती है। एक प्रोन्नति में कम से कम 400 का लाभ मिलता है। पुराना ग्रेड में आर व एन शामिल है। इसमें एन- वन से लेकर एन-नाइन किया गया है। इसी आधार पर नये ग्रेड में अभी ई- वन से लेकर ई-फाइव है। इसे नाइन तक इसी माह करने की बात है। नये कर्मचारियों का प्रमोशन पॉलिसी का रिवीजन अब होने वाला है। 2016 में जिन कर्मचारियों की प्रोन्नति हुई थी, उनका प्रमोशन पांच साल बाद होने वाला है।
यहां नए व पुराने ग्रेड मिलाकर कुल 200 से ज्यादा कर्मचारी हैं। इस माह इन कर्मचारियों की प्रोन्नति होने की संभावना है। कोविड -19 को लेकर इस साल में विलंब हुआ है। लेकिन अब बहुत जल्द कर्मचारियों की प्रोन्नति होने जा रही है।
---
आइबी का होगा रिव्यू तार कंपनी का इंसेंटिव बोनस आइबी का भी इस माह रिव्यू होने वाला है। जानकारी के मुताबिक जब भी कंपनी में कोईनई मशीन आती है, उत्पादन-उत्पादकता बढ़ता है तो आइबी का रिव्यू होता है। तार कंपनी के वायर मिल में 7000 तो रड मिल में 5000 तक आइबी मिलता है। उत्पादन के आधार पर आइबी देने का एक मापदंड बनाया गया है, जो2016 से होरहा है, उसका रिवीजन होने वाला है। यूनियन नेताओं के मुताबिक इस मुदे पर प्रबंधन से उनकी लगातार वार्ता चल रही थी, इस माह रिब्यू होने की पूरी उम्मीद है।