Move to Jagran APP

पारवारिक कलह के कारण पति-पत्नी की मौत

चुकरीपाड़ा के ऊपरशोली गांव में शनिवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद पति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली..

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 08:00 AM (IST)
पारवारिक कलह के कारण पति-पत्नी की मौत
पारवारिक कलह के कारण पति-पत्नी की मौत

संसू, धालभूमगढ़ : चुकरीपाड़ा के ऊपरशोली गांव में शनिवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद पति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी उपरसोली गांव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम शशिकांत मुर्मू व हीरापद मनी मुर्मू (पत्नी) बताया जा रहा है।

loksabha election banner

मृतक के पिता विभूति मुर्मू ने बताया कि शशिकांत उनकी पहली पत्नी रेखा रानी मुर्मू का बेटा है। साथ ही तीन बेटियां अनीता बेसरा, अंजना टुडू व गीता हेंब्रम हैं। पहली पत्नी के निधन के बाद विभूति मुर्मू ने आरसू मनी मुर्मू से शादी की थी। दूसरी पत्नी से उन्हें एक बेटी है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे व बहू के बीच कभी किसी प्रकार का मनमुटाव या झगड़ा होते नहीं देखा। शशिकांत अपनी गर्भवती पत्नी की जांच करा कर शुक्रवार की शाम घर लौटा था। रात लगभग 10 बजे भोजन करने के बाद वे सोने चले गए। बेटे व बहू ने खाना नहीं खाया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खोला तो छत की टाली हटाकर देखा कि शशिकांत मुर्मू फंदे से लटका हुआ है और उसकी पत्नी जमीन पर मृत पड़ी है। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से लटके शशिकांत को नीचे उतारा और मुखिया मंसाराम मुंडा को घटना की जानकारी दी।

शशिकांत की बहन अनीता अंजना व गीता ने बताया कि उसकी दूसरी मां उनकी भाभी को काफी तंग करती थी। फरवरी में शादी होने के बाद ही उसे मिट्टी लाने समेत अन्य कार्यो के लिए भेजने लगी। 14 मार्च को किसी बात पर सास-बहू के बीच कहासुनी हुई थी। उन्होंने आशंका जताया है कि कलह से तंग आकर दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया।

मृतक हीरापद मनी मुर्मू के पिता गुनाधर हांसदा व मां रानी हांसदा ने बताया कि बेटी व दामाद में किसी प्रकार का झगड़ा नहीं था। बराबर उनसे मोबाइल पर बात होती थी। सौतेली सास बेटी को परेशान करती थी, यह बात हीरापद मनी मुर्मू ने बताया था।

एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शशिकांत ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। जांच के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.