Move to Jagran APP

Holding Tax: अगर अभी तक नहीं भरा है होल्डिंग टैक्स तो तुरंत भर दें, 30 जून के बाद हो सकता है नुकसान

Holding Tax सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान ने बताया कि 30 जून तक नगर निगम के लोगो को 15 प्रतिशत तक छुट दिया जा रहा हे। जिसमें सीनीयर सीटीजनपूर्व सैनिकदिव्यांगमहिला आदि को छूट दिया जाना है। लेकिन 30 जून के बाद किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 07:44 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 07:44 AM (IST)
Holding Tax: होल्डिंग अगर 30 जून के बाद भरा तो नहीं मिलेगी छूट।

आदित्यपुर, जासं। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 30 जून के बाद किसी भी उपभोक्ताओं को होल्डिंग टैक्स में छुट नहीं प्रदान किया जाएगा। इसको लेकर सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान ने बताया कि 30 जून तक नगर निगम के लोगो को 15 प्रतिशत तक छुट दिया जा रहा हे। जिसमें सीनीयर सीटीजन,पूर्व सैनिक,दिव्यांग,महिला आदि को छुट दिया जाना हे। लेकिन अबतक निगम के 40 हजार होल्डिंग टैक्स देने वाले उपभोक्ताओं में महज 6 हजार लोगो के द्वारा ही होल्डिंग टैक्स प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा किसी के द्वारा अबतक निगम में टैक्स को जमा नही किया गया।

loksabha election banner

मुख्य सिवरेज लाइन से पाइप जोड़ने वाले तीन लोगो पर लगेगा जुर्माना

आदित्यपुर। नगर निगम के वार्ड 2 में मुख्य सिवरेज लाइन से अपने घर के सिवरेज जोड़ने वाले लोगो को के उपर विभाग के द्वारा जुर्माना लगाना शुरू कर दिया गया हे। इसके तहत अभी 3 लोगो की पहचान हुआ हे। जिसके तहत प्रति व्यक्ति 5 हजार का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा ओर भी जांच चल रहा है। इसमें अन्य लोगो का भी नाम आने के बाद कारवाई किया जाएगा।

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर प्रशासन का जागरूकता अभियान

जमशेदपुर। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के विनिर्माण, आयात भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग का निषेध किया गया है। सरकार के आदेश के बाद जमशेदपुर अक्षेस ने प्लास्टिक से बने एकल उपयोगी पदार्थ पर रोक लगाने के लिए आम सूचना जारी कर दिया है। आम जनता को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार खुद माइक लेकर सड़क पर उतर गए। उन्होंने साकची बाजार के विभिन्न इलाकों में जाकर माइक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील किया कि वह घर से बाजार के लिए निकलें तो कपड़ा या जूट का थैला लेकर निकलें। प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर, अपने शहर को साफ सुथरा रखने में मदद करें। विशेष पदाधिकारी के साथ इस अभियान में नगर प्रबंधक रवि भारती, जाय गुड़िया, क्रिस्टीना कच्छप, स्वच्छता विशेषज्ञ सौरभ कुमार के साथ जमशेदपुर अक्षेस के जवान शामिल थे।

इन सामग्री पर एक जुलाई से लग जाएंगे प्रतिबंध

प्लास्टिक की छड़ी, गुब्बारे के लिए प्लास्टिक की स्टिक, हैंडल से बना बैग, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी, आईसक्रीम, मिठाई के डब्बे, थर्मोकोल के बनी सामग्री, निमंत्रण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक, स्ट्रा, स्टिकर, प्लेट, कप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.