प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी महिला, थाने में किया हाइवोल्टेज ड्रामा
महिला ने अपने प्रेमी से शादी करने को लेकर महिला थाना में हाईवोल्टेज ड्रामा किया। महिला थाना में ही युवक से बकझक करने लगी।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 01:04 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 01:04 PM (IST)
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। गोलमुरी की रहनेवाली महिला ने अपने प्रेमी से शादी करने को लेकर महिला थाना में हाईवोल्टेज ड्रामा किया। महिला थाना में ही युवक से बकझक करने लगी। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और दोनों को थाना में झगड़ा करने से मना किया। थोड़ी देर बाद दोनों थाना के बाहर आकर झगडऩे लगे।
महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका गलत इस्तेमाल किया है। महिला युवक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। महिला ने बताया कि वह चार बच्चों की मां है। घर के पास में ही रहनेवाले एक युवक से उसका दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। वहीं युवक ने महिला के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। युवक का कहना था कि महिला का कई लोगो के साथ संबंध है जिस कारण वह महिला से शादी नहीं करना चाहता।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें