Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand News: जमशेदपुर संसदीय सीट से झामुमो लड़ेगी या कांग्रेस? हेमंत सोरेन के नेता ने खुद दिया जवाब

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 10:42 AM (IST)

    Jharkhand News Today झारखंड की सियासत भी आसान नहीं है। महागठबंधन में कांग्रेस और झामुमो के बीच सीट बंटवारा आसान नहीं लग रहा है। लेकिन इस बार जमशेदपुर सीट पर मामला क्लियर नजर आ रहा है। झामुमो ने पहले ही दावा ठोक दिया है और कहा है कि वह इसी संसदीय सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए झामुमो की जिला समिति ने बैठक भी की।

    Hero Image
    हेमंत सोरेन और राहुल गांधी (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jharkhand Political News Hindi: झारखंड की जमशेदपुर लोकसभा सीट चुनाव के लिहाज से बड़ी सीट मानी जाती है। इस सीट पर कांग्रेस और झामुमो दावा कर रही थी। लेकिन अब मामला झामुमो की तरफ जाता दिख रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झामुमो ने जमशेदपुर सीट पर ठोका दावा

    दरअसल, जमशेदपुर (Jamshedpur) संसदीय सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपना दावा ठोक दिया है। कदमा स्थित उलियान भवन में रविवार को झामुमो की जिला समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।

    बैठक में जिला बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, विधायक समीर महन्ती, पुर्व सांसद सुमन महतो, पुर्व मंत्री दुलाल भुईयां, आदित्य प्रधान, आस्तिक महतो, मनोज यादव, शेख बदरूद्दीन, बीरसिह सुरेन, सुनील कुमार महतो, कान्हु सामन्त समेत अन्य मौजूद थे।

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया किहा आगामी लोकसभा चुनाव में झामुमो जमशेदपुर लोकसभा सीट से पार्टी चुनाव लड़ेंगी।

    पिछली बार झामुमो से चंपई सोरेन ने अजमाई थी किस्मत, मिली थी हार

    Jamshedpur News: बता दें कि 2019 के लोकसभा सीट पर झामुमो ने वर्तमान सीएम चंपई सोरेन को उतारा था लेकिन उस वक्त उन्हें भाजपा के विद्युत बरन महतो ने लगभग 3 लाख वोट से हरा दिया था। लेकिन इस हार के बावजूद झामुमो कांग्रेस को नजरअंदाज करते हुए एक बार और दावा ठोकने को तैयार है।

    जमशेदपुर लोकसभा सीट का इतिहास पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand News: झारखंड के 6 नेताओं को मिली Z+ Security, मिलेंगी ये सुविधाएं, एम एस धोनी को दूसरे स्तर की सुरक्षा

    Jharkhand News: क्या झामुमो के 'चक्रव्यूह' में फंस जाएगी BJP ? इन 3 मुद्दों के सहारे दिल्ली पहुंचने का प्लान