स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
समस्या को लेकर आगामी 31 अक्टूबर को सिविल सर्जन डा. आरएन झा को अवगत कराया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 08:40 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 08:40 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार को परसुडीह में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि कर्मचारियों की समस्या को लेकर आगामी 31 अक्टूबर को सिविल सर्जन डा. आरएन झा को अवगत कराया जाएगा। इसके बावजूद अगर समाधान नहीं होता है तो कर्मचारी संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक की अध्यक्षता संत कुमार झा ने किया। इस अवसर पर जिलामंत्री रवींद्रनाथ ठाकुर, दीपक कुमार, तुषारकांति बनर्जी, राजू कुमार, मनोज तिवारी, डिपल कुमारी, रविद्र कुमार रवि, खुर्रम अहमद, अमोद कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें