Health Tips : सर्दियों में नहाने से जुड़े यह नियम जान लेंगे तो नहीं होगी परेशानी
Health Tips झारखंड सहित पूरे देश में कड़ाके की ठंड पर रही है। सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से नहाना काफी मुश्किल होता है। प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य सीमा पांडेय बता रही है सर्दी में नहाने के नियम ताकि आपको कोई नुकसान न हो...
जमशेदपुर : सर्दियों के समय कैसे नहाना चाहिए ताकि स्किन को कोई नुकसान ना हो। सर्दियों में नहाना एक समस्या जैसा लगता है। सुबह-सुबह उठकर गर्म पानी करना और नहाना कई लोगों को अच्छा नहीं लगता। अगर पानी का तापमान सही ना हो तब तो नहाना और भी ज्यादा परेशानी भरा काम हो जाता है। सर्दियों में नहाना जब इतना भारी काम लगता है तो क्या यह स्किन पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता या फिर आपको जिस तरह से पसंद है आपको उसी तरह से नहाना चाहिए, लेकिन इसे लेकर भी कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।
आयुर्वेदाचार्य सीमा पांडेय के अनुसार वो लोग जो रोजाना गुनगुना पानी से नहाते हैं वो ज्यादा स्ट्रेस फ्री रहते हैं। और साथ ही साथ ज्यादा ध्यान लगा लगा पाते हैं। पर्सनल हाइजीन के साथ यह आपके शरीर की सर्केडियन रिदम को ठीक करने के लिए भी जरूरी है। अलग-अलग स्टडीज के मुताबिक सर्दियों में नहाने को लेकर कुछ नियम बताए गए है। यह आपके शरीर, स्किन, बॉडी क्लॉक सभी पर असर डालता है।
सर्दियों में नहाने के दौरान यह नियम को करें फॉलो
बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करें - अगर आपको सर्दियों के समय बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने की आदत है तो आप उसे थोड़े ठंडे पानी के साथ मिला लें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी स्किन से माइस्चर जाएगा और स्किन क्रैक हो जाएगा। स्किन इंफेक्शन होने का बड़ा कारण भी हो सकता है।
एक्सफोलिएशन ज्यादा ना करें - सर्दियों में पहले से ही ड्राई स्किन की समस्या होती है और ऐसे में अगर आप बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन करेंगे तो इससे स्किन में क्रैक्स पड़ेंगे। खुद को टॉवल से भी बहुत रफ तरीके से ना पोछें बल्कि इसे पैट ड्राई करें। लूफा से अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना काफी होगा।
जरूरत से ज्यादा ना नहाएं - नहाना सही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप जरूरत से ज्यादा नहाना शुरू कर दें। दिन में पांच मिनट और ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट काफी होगा। अगर आप इससे ज्यादा समय शावर के नीचे बिताएंगे तो आपकी स्किन पर इसका उल्टा असर होगा।
मॉइस्चराइजर का सही इस्तेमाल - नहाने के बाद तुरंत ही मॉइस्चराइजर लगाएं। स्किन में ड्राई होने के बाद नहीं बल्कि स्किन में हल्की नमी होनी चाहिए। उसी समय आपको मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल, एसेंशियल ऑयल आदि का प्रयोग कर सकते हैं।
अगर नहाने का मन नहीं कर रहा तो करें स्पंज बाथ - अगर आपको नहाने का मन नहीं कर रहा है तो आप स्पंज बाथ का सहारा लें। आप चाहें तो स्पंज को गीला करके अपने बदन को उससे पोंछ सकते हैं। ऐसा ही आप किसी कॉटन के कपड़े के साथ कर सकते हैं। स्पंज बाथ आपके स्किन के लिए काफी अच्छी है।
बहुत ज्यादा खुशबू की जरूरत नहीं -आर्टिफीशियल खुशबू अच्छी नहीं होती है और सर्दियों के समय माइल्ड खुशबू वाले नेचुरल साबुन या बॉडी वॉश इस्तेमाल करने की कोशिश करें। ज्यादा खुशबूदार वॉश में ज्यादा केमिकल्स होते हैं और यही आपको परेशान भी कर सकते हैं। खासतौर पर सर्दियों में तो माइल्ड वॉश ही इस्तेमाल करें।
सफाई बहुत जरूरी है - सफाई सिर्फ सर्दियों के लिए ही नहीं बल्कि हर मौसम के लिए जरूरी है। आपको बाथरूम की सफाई जरूर करनी होगी। अगर आपका बाथरूम हाईजेनिक नहीं है तो आपकी स्किन पर भी इसका असर पड़ेगा। बाथरूम को एंटी सेप्टिक क्लीनर से सफाई जरूर करें। सर्दियों में रात में सोने से पहले नहाने से आपके शरीर को ज्यादा आराम मिलता है और नींद भी काफी अच्छी आती है।