लायंस क्लब की पहल है खास: मुफ्त सेहत की जांच और जरूरी डॉक्टरी सलाह
lions club. आप मार्निंग वाक पर निकले हों और रास्ते में मुफ्त सेहत की जांच कर जरूरी डॉक्टरी सलाह मिल जाए तो कैसा लगेगा। यह सुविधा मुहैया करा रहा है लायंस क्लब।
जमशेदपुर, जेएनएन। आप मार्निंग वाक पर निकले हों और रास्ते में मुफ्त सेहत की जांच कर जरूरी डॉक्टरी सलाह मिल जाए तो कैसा लगेगा। ऐसा हो रहा है पूर्वी सिंहभूम के मुख्यालय जमशेदपुर में और यह सुविधा मुहैया करा रहा है लायंस क्लब। लायंस क्लब के कैंप में विशेषज्ञ ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच समय-समय पर कर रहे हैं।
इसी कड़ी में रविवार को लायंस क्लब जमशेदपुर पूर्वी की ओर से शहर के एग्रीको मैदान में ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच कैंप लगाया गया। इसमें सौ के करीब लोगों ने जांच कराई। सबों को जांच कर विशेषज्ञों ने जरूरी टिप्स भी दिए। जांच कराने वालों में अधिकतर मार्निंग वाकर थे। इसे अलावा गुजर रहे लोगों ने भी कैंप का लाभ उठाया। इस दौरान क्लब की ओर से अध्यक्ष लायन रिचा कुमार, सचिव लाइन अरुण कुमार, राकेश जयसवाल, एन वी राव एवं लायन विक्रम सिंह मौजूद थे।
विक्रम सिंह ने बताया कि क्लब की कोशिश है कि लोग सेहतमंद रहें। लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना चाहिए। भाग-दौड़ की वजह से लोग डॉक्टर के पास जाने का वक्त निकाल पाते। इसे देखते हुए क्लब समय-समय पर कैंप लगाता है।