Move to Jagran APP

टाटा कमिंस में ग्रेड समझौता, 17,000 की बढ़ोतरी Jamshedpur News

टाटा कमिंस के कर्मचारियों का इंतजार आखिरकार खत्‍म हुआ। कंपनी में लंबी जद्दोजहद के बाद शुक्रवार को ग्रेड रिवीजन समझौता मुकम्‍मल हो गया। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 04:23 PM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 09:39 AM (IST)
टाटा कमिंस में ग्रेड समझौता, 17,000 की बढ़ोतरी  Jamshedpur News
टाटा कमिंस में ग्रेड समझौता, 17,000 की बढ़ोतरी Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। टाटा कमिंस के कर्मचारियों का इंतजार आखिरकार खत्‍म हुआ। कंपनी में लंबी जद्दोजहद के बाद शुक्रवार को ग्रेड रिवीजन समझौता मुकम्‍मल हो गया। शुक्रवार की देर रात रांची में टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड पर मुहर लग गई। यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (बेरमो विधायक) के रांची में हस्ताक्षर करने के बाद ग्रेड रिवीजन की अधिकारिक घोषणा कर दी गई। 

loksabha election banner

कंपनी में ग्रेड समझौता एक अप्रैल 2019 से लंबित था। तीन साल के लिए हुए समझौते मुताबिक टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड में कुल 17,000 रुपये का इजाफ ा होगा। ग्रेड समझौते का लाभ कंपनी के 850 कर्मचारियों को मिलेगा। बढ़ी हुई राशि कर्मचारियों को तीन किस्त में दी जाएगी। पहले साल 85 फीसद जबकि दूसरे और तीसरे साल 7.5-7.5 फीसद राशि मिलेगी। वहीं कर्मचारियों को एक साल का एरियर करीब 1.5 लाख मिलेगा। मित्र सहयोग में 50 लाख की बढ़ोतरी, परिवार सुरक्षा लाभ में 1000 का इजाफा का लाभ मिला है। 

यूनियन नेताओं का कई बार किया गया था घेराव

एक साल से लंबित ग्रेड को लेकर टाटा कमिंस के कर्मचारियों ने बीते मंगलवार को यूनियन नेताओं का घेराव कर करीब दो घंटे तक बवाल काटा था। अंत में नेताओं से आश्वासन मिला था कि शनिवार तक कोई ठोस निर्णय होगा। इससे पूर्व पिछले शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने लंबित ग्रेड की जानकारी व समझौते कराने को लेकर यूनियन नेताओं का घेराव किया था। उस पर नेताओं ने सोमवार तक ग्रेड की जानकारी देने का आश्वासन दिया था। यूनियन की स्टीयरिंगग कमेटी के सदस्यों को लंबित ग्रेड का जिम्मेवार बताते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफ ा देने की मांग भी कर्मचारियों ने की थी।  

ग्रेड में यहां फंस रहा था पेच

कमिंस कर्मियों के ग्रेड में किस्त में बढ़ी हुई राशि को तीन किस्त में देने का पेच फ ंस रहा था। यूनियन एक किस्त में बढ़ी हुई राशि लेने की मांग कर रहा था जबकि कमिंस प्रबंधन टाटा मोटर्स की तर्ज पर तीन किस्त में राशि देने को तैयार था । आखिरकार बात प्रबंधन की ही मानी गई। 

यूनियन अध्यक्ष को दी गई थी जानकारी

बार-बार कर्मचारियों द्वारा यूनियन नेताओं का घेराव करने की घटना यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को बताई गई थी। यूनियन अध्यक्ष को दूरभाष पर मंगलवार को हुई घटना के बारे में बताया गया था। यूनियन के एक सदस्य ने उन्हें फ ोन कर समय रहते समझौते कराने की मांग की थी।

समझौते पर सहमति बन जाने के बाद यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के हस्तताक्षर की औपचारिकता भर रह गई है। समझौते के मसौदे पर राजेंद्र सिह से हस्ताक्षर कराने के लिए कंपनी के अधिकारी व यूनियन नेता रांची गए हुए थे।

इन्होंने किए हस्ताक्षर

कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड पर प्रबंधन पक्ष से प्लांट हेड मनीष झा, एचआर हेड दीप्ति महेश्वरी, आशुतोष पांडेय, यूनियन से अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, स्टीयङ्क्षरग कमेटी के सदस्य एहसान अहमद सिराजी, अविनाश अनुपम, धीरज कुमार, रामाकांत करूआ, सुरेंद्र कुमार, चंद्रभूषण पांडेय समेत कमेटी मेंबरों ने हस्ताक्षर किया। कुल 14 कार्यकारिणी के सदस्य रांची गए हुए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.