Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिली गोल्डन गर्ल कोमोलिका, मिली उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने स्पेन के मैड्रिड में आयोजित विश्व यूथ तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पर निशाना साधने वाली कोमोलिका को शुभकामनाएं दी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 02:25 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 02:25 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिली गोल्डन गर्ल कोमोलिका, मिली उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिली गोल्डन गर्ल कोमोलिका, मिली उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

जमशेदपुर, जेएनएन। स्पेन में आयोजित विश्व महिला एकल कैडेट रिकर्व वर्ग तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली कोमोलिका बारी और तीरंदाज लक्ष्मी हेम्ब्रम ने रविवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित निवास पर आदिवासी मामलों के मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। अर्जुन मुंडा ने कोमोलिका और लक्ष्मी हेम्ब्रम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुंडा भारतीय आर्चरी संघ के अध्यक्ष भी हैं। 

loksabha election banner

17 साल की कोमोलिका ने इसी सप्ताह स्पेन के मैड्रिड में आयोजित विश्व यूथ तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पर निशाना साधा था। वह विश्व युवा तीरंदाजी में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं। झारखंड की ही दीपिका कुमारी ने इस प्रतियोगिता में 2009 में और 2011 में विश्व जूनियर ताज जीता था। इसके अलावा पल्टन हांसदा 2006 में मिश्रित विश्व जूनियर पुरुष चैंपियन थे। ये सभी खिलाड़ी टाटा तीरंदाजी अकादमी, जमशेदपुर से जुड़े थे।

पूर्णिमा महतो ने टाटा आर्चरी एकेडमी से जोड़ा था

2016 में टाटा तीरंदाजी अकादमी की द्रोणाचार्य पुरस्कार कोच पूर्णिमा ने कोमोलिका को अकादमी में शामिल किया था। बाद में पूर्णिमा ने उसे रिकर्व तीरंदाजी सिखाया। इसी साल फरवरी में ढाका में आयोजित सैफ खेलों में कोमोलिका ने टीम स्पद्र्धा में रजत, मिश्रित स्पद्र्धा में स्वर्ण व व्यक्तिगत स्पद्र्धा में कांस्य जीता था। अब कोमोलिका का अगला लक्ष्य तुर्की और जर्मनी में होने वाले विश्व कप, नीदरलैंड में विश्व चैंपियनशिप और ओलम्पिक टेस्ट प्रतियोगिता सहित सीनियर प्रतियोगिताओं में पहचान बनाने की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.