Move to Jagran APP

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में उतर आई गोवा की संस्कृति Jamshedpur News

झारखंड व गोवा के परिधान संस्कृति से संबंधित फैशन शो के आयोजन में वीमेंस कालेज की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक परिधान में संस्‍कृतियों की झलक पेश की।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 11:19 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 11:19 PM (IST)
जमशेदपुर  वीमेंस कॉलेज में उतर आई गोवा की संस्कृति Jamshedpur News
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में उतर आई गोवा की संस्कृति Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में बुधवार को महाविद्यालय परिसर के मुख्य मंच पर बुधवार को झारखंड की परंपरा व संस्कृति के अलावा गोवा की झलक देखने ही बनी। मौका था झारखंड व गोवा के परिधान संस्कृति से संबंधित फैशन शो के आयोजन का।

loksabha election banner

प्राचार्या डॉ नूतन चंद्रा ने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत शृंखला के तहत राज्य परियोजना निदेशालय, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, झारखंड सरकार द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में महाविद्यालय स्तर पर किया गया है। वीमेंस कॉलेज को गोवा के पार्वतीबाई चौगले कॉलेज, मरगांव से सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए संबद्ध किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए प्राचार्या ने कहा कि हमारे परिधान हमारी संस्कृति के प्रतीक होते हैं। गोवा एक समुद्रतटीय राज्य है। वहां की जलवायु आर्द्रता युक्त है। लिहाजा वहां हल्के सूती वस्त्र चलन में रहते हैं। वहीं फ्रेंच, पुर्तगाली, ब्रिटिश संस्कृति के साथ स्थानीय कोंकणी और मराठी संस्कृति के मेलजोल से वहां के परिधानों में परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन फ्यूजन है।

वहीं झारखण्ड विभिन्न जनजातीय संस्कृतियों से समृद्ध राज्य है। जनजातीय समाज प्रकृति के बेहद करीब रहा है। इसलिए यहां के परिधानों में गाढ़े और चटख रंग का सौंदर्य है। हाथ से बने हुए इन परिधानों में किसानी और सामूहिक  श्रम संस्कृति की झलक है।

इसी को ध्यान में रखते हुए कॉलेज की लगभग दो सौ छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। भारत सरकार के इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की विविधता में एकता और पारस्परिक सद्भाव के ताने-बाने को मजबूत करना है। आने वाले दिनों में झारखंड व गोवा की संस्कृति से जुड़े खानपान, खेलकूद, धरोहर, सिनेमा, साहित्य, चित्रकला आदि से संबंधित आयोजन भी होंगे। इसी तरह गोवा के पार्वतीबाई चौगले कॉलेज में भी झारखण्ड की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

मौके पर कॉलेज की रूसा सह एक भारत श्रेष्ठ भारत की समन्वयक डॉक्टर किश्वर आरा, डॉ काकोली बसाक, डॉ पुष्पा कुमारी, सोनाली सिंह, डॉ भारती कुमारी, डॉ अंतरा कुमारी, डॉ त्रिपुरा झा, डॉ मनीषा टाईटस, मनीषा अखौरी, शालिनी प्रसाद, राजेश झा सहित कॉलेज परिवार के शिक्षक- शिक्षिकाएं व सह शैक्षणिक सदस्य मौजूद थे। मंच संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा सूरंजना शर्मा एवं आंचल वर्मा ने किया व धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक डॉ किश्वर आरा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.