विधायक ने दी जरूरतमंद को दी ट्राईसाइकिल
चाकुलिया : बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शुक्रवार को स्थानीय मुस्लिम बस्ती शेख जाने आल
By Edited By: Published: Fri, 27 May 2016 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 11:25 PM (IST)
चाकुलिया : बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शुक्रवार को स्थानीय मुस्लिम बस्ती शेख जाने आलम के 35 वर्षीय पुत्र मो. मिन्हाज उर्फ पेन्टर को ट्राईसाइकिल प्रदान की। पेन्टर पहले राजमिस्त्री का काम करता था। काम के दौरान वह छत से गिरकर घायल हो गया था। फलस्वरूप वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था। विधायक से उसके परिजनों ने ट्राईसाइकिल की मांग की थी। इस मौके पर जिला पार्षद शिवचरण हांसदा, असगर खान, मो. मिन्हाज अख्तर, मिराजुल हक, मो. इंजमाम, मो सुल्तान, मो. अताउल्लाह व राजेश नामाता आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें