घाटशिला लैंपस में 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा स्वर्णधान बीज
घाटशिला प्रखंड के घाटशिला लैंपस में शुक्रवार को खरीफ धान बीज केंद्र का उद्घाटन बीडीओ कुमार एस. अभिनव प्रमुख हीरामनी मुर्मू विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत जिला पार्षद पूर्णिमा कर्मकार जिला पार्षद देवयानी मुर्मू लैंपस अध्यक्ष शांखो मुर्मू व लैंपस सदस्य कालटू चक्रवर्ती ने संयुक्त तौर पर फीता काटकर किया। प्रखंड के किसानों को लैंपस से 50 फीसदी अनुदान पर धान बीज मिलेगा..
संस, घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के घाटशिला लैंपस में शुक्रवार को खरीफ धान बीज केंद्र का उद्घाटन बीडीओ कुमार एस. अभिनव, प्रमुख हीरामनी मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, जिला पार्षद पूर्णिमा कर्मकार, जिला पार्षद देवयानी मुर्मू, लैंपस अध्यक्ष शांखो मुर्मू व लैंपस सदस्य कालटू चक्रवर्ती ने संयुक्त तौर पर फीता काटकर किया। प्रखंड के किसानों को लैंपस से 50 फीसदी अनुदान पर धान बीज मिलेगा। बीडीओ व अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसानों को लैंपस से धान बीज पैकेट का वितरण कर शुभारंभ किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार बारीक ने बताया गया कि लैंपस से 10 किलो का पैकेट धान बीज किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर दिया जाएगा। धान बीज के 10 किलो के पैकेट पर 177 रुपये 50 पैसे का अनुदान दिया जाएगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को लैंपस के माध्यम से धान बीज लेकर योजना का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कृषक संजय सिंह, मोहन टुडू, खगेंद्र नाथ महतो व अचित्य कुमार गिरी को बीज वितरण किया गया है। मौके पर लैंपस सचिव तपन मार्डी समेत अन्य मौजूद थे। पश्चिम बादिया लैंपस में धान बीज का वितरण आज : पश्चिम बादिया लैंपस में धान बीज का वितरण शनिवार को किया जाएगा। इस अवसर पर विभागीय पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। पश्चिम बादिया लैंपस के अध्यक्ष कारु मुर्मु और सचिव काकोली घोष ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल सीड्स कारपोरेशन द्वारा एमटीयू 7029 उत्तम श्रेणी का 30 क्विटल धान का बीज लैंपस को प्राप्त हुआ है। मुसाबनी प्रखंड के किसानों के बीच इसे वितरित किया जाना है। संचालक ने किसानों से अपील की है कि लैंपस आकर लाल स्वर्ण धान की बीज प्राप्त करें। दस किलो पैकेट की कीमत 200 रुपये निर्धारित की गई है। आधार कार्ड जमा करके किसान धान बीज सब्सिडी दर पर प्राप्त कर सकते हैं।