Move to Jagran APP

पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला पहुंची अटल जी की अस्थि कलश यात्रा, श्रद्धांजलि देने उमडे़ लोग

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर से अनुमंडल मुख्यालय घाटशिला पहुंची। यहां श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 02:37 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 02:37 PM (IST)
पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला पहुंची अटल जी की अस्थि कलश यात्रा, श्रद्धांजलि देने उमडे़ लोग
पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला पहुंची अटल जी की अस्थि कलश यात्रा, श्रद्धांजलि देने उमडे़ लोग

जेएनएन, जमशेदपुर : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के मुख्यालय जमशेदपुर से अनुमंडल मुख्यालय घाटशिला पहुंची। कलश यात्रा घाटशिला पहुंचने के साथ ही श्रद्धांजलि सभा का क्रम शुरू हुआ। घाटशिला क्षेत्र में कुल 11 स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा के बाद अटल जी की अस्थियां घाटशिला के मऊभंडार स्थित स्वर्णरेखा नदी में विसर्जित की जाएंगी।

loksabha election banner

इससे पूर्व शुक्रवार सुबह सात से आठ बजे तक आम लोगों के दर्शन के लिए जमशेदपुर के साकची कार्यालय में अस्थि कलश रखा गया। उसके बाद यात्रा घाटशिला की ओर रवाना हुई। जिन मार्गो से अटल अस्थि कलश यात्रा गुजरी, वहां सड़क किनारे खड़े लोग पुष्प वर्षा कर अटलजी को श्रद्धाजलि दे रहे थे। अटलजी अमर रहें, भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा, अटल जी का नाम रहेगा.. आदि नारे गुंजायमान रहे। जिला कार्यालय से आरडी टाटा गोलचक्कर, बर्मामाइंस गोलचक्कर, जेमीपोल गोलचक्कर, रेलवे स्टेशन ब्रिज, स्टेशन गोलचक्कर, करनडीह चौक, सुंदरनगर चौक, जादूगोड़ा चौक से मुसाबनी होते हुए अस्थि कलश यात्रा घाटशिला पहुंची। कलश यात्रा के साथ जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो,पोटका की विधायक मेनका सरदार, घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह आदि चल रहे थे। जादूगोड़ा में तृणमूल के कथित आतंक से पलायन कर यहां शरण लिए पश्चिम बंगाल के भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी। घाटशिला के माझी परगना महाल भवन परिसर में भी लोग श्रद्धांजलि देने के लिए काफी संख्या में उमड़ पड़े थे। यहां लोगों ने कतारबद्ध होकर श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.