मराठी बच्चों ने जमकर किया नृत्य
जमशेदपुर : महाराष्ट्र हितकारी मंडल में मनाए जा रहे गणेशोत्सव के चौथे दिन सोमवार को रंगारंग सा
जमशेदपुर : महाराष्ट्र हितकारी मंडल में मनाए जा रहे गणेशोत्सव के चौथे दिन सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें मराठी समाज के बच्चों ने लोकप्रिय गानों पर जमकर नृत्य किया। बच्चों ने सबसे पहले 'गण नायकाय-गण देवताय' के बोल पर नृत्य किया, तो इसके बाद मराठी व ¨हदी के नए-पुराने गीतों पर नृत्य किया। खासकर निंबूड़ा-निंबूड़ा.., मेरा देश रंगीला.., घोड़े जैसी चाल आदि गीतों पर किए गए नृत्य का दर्शकों ने भी खूब लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का समापन 'भारत हमको जान से प्यारा है..' गीत से हुआ। इसमें विदूला आभाले, ऐश्वर्या जोशी, सायली गोवंडे, आर्शिया खेर, इनिका आभाले, राशि वैद्य, चिन्मय गाग्रस, तुषार खेड़कर, आदित्य बालसराफ, सिद्धात व सिद्धि पोफरे आदि बच्चों ने नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन रोहिणी साठये ने किया, जबकि इसे सफल बनाने में शिल्पा गाग्रस ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल के अध्यक्ष रवींद्र साठ्ये, उपाध्यक्ष मृदुला राजे, सचिव शिल्पा साने व प्रभात देव, ट्रस्टी वसंत खले व उल्हास साने भी उपस्थित रहे।