Cyber अपराधियों ने कलेक्टर को लगा दिया चूना, इस तरह वारदात को दिया अंजाम Jamshedpur News
साइबर अपराधियों ने आइएएस अधिकारी को भी नहीं बख्शा। सतना के कलेक्टर की फर्जी आइडी बनाकर ठगी कर ली। अपराधी जमशेदपुर के बताए गए हैं।
जमशेदपुर, जासं। साइबर अपराधी किसी को बख्शने को तैयार नहीं। उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि जिससे साथ अपराध कर रहा है वह किस पद पर बैठा है। मध्यप्रदेश के सतना के कलेक्टर डा. सत्येंद्र सिंह की फेंक आईडी बनाकर उनके मित्र से 20 हजार रुपये की ठगी कर लिए जाने का मामला जमशेदपुर के सोनारी से जुड़ा हुआ है। पुलिस की साइबर जेल मामले की जांच कर रही है।
पंजाब नेशनल बैंक की बैंक एकाउंट जो जमशेदपुर निवासी पुष्पाकर आर्या के नाम पर है उसमें राशि जमा कराई गई है। खाताधारक सोनारी का रहने वाला है। इसकी जानकारी सतना के डीएम ने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे को दी। इसके बाद साइबर थाना की पुलिस टीम सक्रिय हुई। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम लगी हुई है। ठगी करने वाला पकड़ा जाएगा। सतना पुलिस के अधिकारी लगातार संपर्क मे है। टीम शहर भी आने वाली है। पुष्पकर आर्या की आधार कार्ड नंबर 8536670010077 है। पेन कार्ड का नंबर भी पुलिस के हाथ लगा है। आरोपित के एक खाते में 142 रुपये शेष है। दूसरे खाता में जीरो बैलेंस है।
क्या है मामला
बुधवार सुबह छह बजे सतना के कलेक्टर डा. सत्येंद्र सिंह के पास उनके ग्वालियर के एक मित्र ने फोन पर बताया कि उनके खाते में ट्रांसफर की गई 20 हजार रुपये पहुंचे या नही। जरूरत होगी तो और रुपये ट्रांसफर कर देंगे। यह सुनते ही कलेक्टर हैरत में रह गए। कुछ समझ में नही आया। मित्र ने फोन पर सारी बाते बताई। तब यह पता लगा कि कोई जालसाज फेसबुक पर कलेक्टर की फेक आईडी बनाकर ठगी कर रहा है।
मित्र बताकर मांग ली मदद
कलेक्टर ने अपने फेसबुक पर मैंसेज पोस्ट कर मित्रों से आग्रह किया कि मेरे नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। ठग के झांसे में नही आए। इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई। फेसबुक पर कलेक्टर की फेंक आईडी बनाने के साथ ठग मैसेंजर पर सक्रिय हो गया। कलेक्टर को मैसेंज पोस्ट किया। लिखा बहुत मजबूरी है। मदद की जरूरत है। 20 हजार की मदद चाहिए। कलेक्टर के मित्र ग्वालियर निवासी इस ठग के झांसे में आ गए। और बताएं एकाउंट पर रुपये ट्रांसफर कर दी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप