प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पर प्रदीप बलमुचू का वार, कही ये बात
jharkhand politics. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बलमुचू ने कहा कि डॉ अजय कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहे तो आगामी विधानसभा चुनाव में भी भगवान ही मालिक।
घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद झारखंड कांग्रेस में शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद तकरार जारी है। एक खेमे के निशाने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार लगातार बने हैं। डॉ अजय कुमार को पार्टी की दुर्गति का मुख्य कसूरवार ठहराया जा रहा है। अब तो यह भी कहा जा रहा है कि डॉ अजय पद पर बने रहे तो आगामी विधानसभा चुनाव में भी भगवान ही मालिक।
इसी कड़ी में कभी कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ प्रदीप कुमार ने एक बार पिफर डॉ अजय को निशाने पर लिया। कहा कि एक नन पॉलिटिकल आदमी को संगठन की बागडोर देने से भला बेहतरी की कैसेट उम्मीद की जा सकती है। डॉ बलमुचू ने पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश अध्यक्ष समीक्षा बैठक में नहीं होते है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कार्यालय में हुई संगठन की समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार नदारद रहे जबकि प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह बैठक में उपस्थित थे। बलमुचू ने सवाल दागे कि महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की गैरमौजूदगी क्या दर्शाती है। या तो डॉ अजय में सच्चाई का सामना करने की ताकत नहीं या पिफर वे करारी हार से भी सबक लेने को तैयार नहीं।
समीक्षा के नाम पर खानापूरी
डॉ प्रदीप बलमुचू ने कहा कि समीक्षा के नाम पर भी खानापूरी हुई। समीक्षा बैठक बहुत छोटी थी। उससे भी वे संतुष्ट नहीं हैं। बकौल बलमुचू अब पार्टी के समर्पित नेता व कार्यकर्ता डॉ अजय को स्वीकारने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि डॉ अजय कुमार बचते पिफर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक है तो वर्तमान समय में धनबाद और हजारीबाग जाकर डॉ अजय दिखाएं।
आलाकमान को बतायेंगे वस्तुस्थिति
डॉ बलमुचू ने कहा कि एक नॉन पॉलीटिकल आदमी को संगठन की जिम्मेदारी देने से ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होती है। संगठन के सारी बातों से राष्ट्रीय आलाकमान को अवगत कराया जाएगा। विधानसभा चुनाव के मसले पर डॉ बलमुचू ने कहा कि चुनाव गठबंधन में होगा कि नहीं अभी यह तय नहीं है। उन्होंने कहा कि गठबंधन हो या नहीं वे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हर हाल में लड़ेंगे। बलमुचू रविवार को घाटशिला में सांसद प्रतिनिधि काल्टू चक्रवर्ती से मिलने उनके घर पंहुचे थे। चक्रवर्ती अस्वस्थ चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप