झारखंड में आय से अधिक संपत्ति के मामले में जलपथ प्रमंडल के पूर्व कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र कुमार मंडल गिरफ्तार
जलपथ प्रमंडल चक्रधरपुर के पूर्व कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र कुमार मंडल को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ...और पढ़ें

पूर्व कार्यपालक अभियंता आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)
HighLights
पूर्व कार्यपालक अभियंता आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जमशेदपुर ने की यह महत्वपूर्ण कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, चाईबासा। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), जमशेदपुर ने जलपथ प्रमंडल चक्रधरपुर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। 69 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार मंडल की गिरफ्तारी 18 नवंबर 2026 को की गई।
एसीबी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शैलेन्द्र कुमार मंडल के खिलाफ 12 जुलाई 2019 को जमशेदपुर एसीबी थाना में कांड संख्या 2019 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन पर ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था।
मामले की जांच के दौरान उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को सत्य पाया गया। इसके बाद एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के जमशेदपुर प्रमंडलीय कार्यालय की ओर से की गई है।
नोट: मामले से जुड़ी अन्य जानकारी को खबर में अपडेट किया जा रहा ।