Move to Jagran APP

राम मंदिर के लिए जरूरत पड़ने पर अध्यादेश लाएगा केंद्र : अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जरूरत पडऩे पर केंद्र सरकार अध्यादेश लाएगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 02:14 PM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 11:22 AM (IST)
राम मंदिर के लिए जरूरत पड़ने  पर अध्यादेश लाएगा केंद्र : अर्जुन मुंडा
राम मंदिर के लिए जरूरत पड़ने पर अध्यादेश लाएगा केंद्र : अर्जुन मुंडा

जमशेदपुर(जासं)। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार अध्यादेश लाएगी। जनता इसका समर्थन करेगी। चूंकि मामला सुप्रीमकोर्ट में है, इसलिए फैसले का इंतजार हो रहा है। अर्जुन मुंडा जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर एमआइजी में कालीपूजा पंडाल उद्घाटन के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत तय है। छत्तीसगढ़ में झारखंड से भी कई टीमें चुनाव प्रचार के लिए गई हैं। उन्होंने कहा कि पूजा के साथ उद्देेश्यपूर्ण कार्य करने से ही इसका फल मिलता है। पूजा हमारी सबसे बड़ी ताकत है। पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करें, तभी फल मिलेगा। इस मौके पर गरीबों के बीच उन्होंने 500 कंबल वितरित किया।

समाजसेवी हुए सम्मनित

सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्नल आरपी सिंह, कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता सुरेशधारी, एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डा. नकुल चौधरी को उन्होंने सम्मानित किया। कमेटी के महासचिव संतोष गुप्ता को इलाज के लिए 51 हजार रुपये भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कस यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, मेयर बिनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, समाजसेवी आरके सिन्हा, जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, इंटक नेता अरविंद पांडे, जिला महामंत्री गणेश महाली, उद्यमी एसएन ठाकुर, पार्षद अमृता चौधरी, भाजपा नेता संजीव रंजन उर्फ छोटूू पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम को समरेंद्र प्रताप सिंह, संजय पांडे, सुमित कुमार, सुधीर चौधरी, विजय बहादुर सिंह ने सफल बनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.