Move to Jagran APP

Jmshedpur Crime News: ओडिशा के रायरंगपुर के युवक की हत्या के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार

Jmshedpur Crime News ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर के जगदा निवासी बैजू सोय की हत्या मामले में जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना की पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पांच अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 06:15 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 09:55 AM (IST)
Jmshedpur Crime News: ओडिशा के रायरंगपुर के युवक की हत्या के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार
हत्या का मामला अवैध संबंध में जुड़ा हुआ है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर के जगदा निवासी बैजू सोय की हत्या मामले में जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना की पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुंदरनगर नीलडूंगरी निवासी राजू हेम्ब्रम, ब्यांगबिल के सुरेश तियू, उसके भाई प्रकाश तियू, सूरज सिंह और आकाश पूर्ति शामिल है। हत्या का मामला अवैध संबंध में जुड़ा हुआ है।

loksabha election banner

सुंदरनगर थाना प्रभारी राजा दिलावर ने बताया कि मामले में पांच अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है। बैजू सोय की हत्या के आरोप में विगत 10 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुख्य आरोपित नीलडूंगरी निवासी लक्ष्मण पांडेया और उसकी पत्नी अब तक फरार है। युवक का लक्ष्मण पांडेया के घर आना-जाना होता था। इधर, लक्ष्मण सोय ने शिकायत में सुंदरनगर थाना की पुलिस को बताया कि उनका पुत्र बैजू सोय गम्हरिया की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह सुंदरनगर में ही रहता था। छह सितंबर को उनके मोबाइल पर बेटे के मोबाइल नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले लड़की बोली कि आप सब जल्द से जल्द सुंदरनगर के नीलडूंगरी आ जाए नहीं तो आपके बेटे के साथ बहुत बुरा होगा।

वीडियो काॅल कर दिखाया था चेहरा

इसके बाद बहु रत्नप्रभा सोय के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर बेटे का चेहरा दिखाया गया। उस समय दोपहर के एक बज रहा था। पत्नी और बहु को साथ लेकर वे सुंदरनगर नीलडूंगरी के लिए निकले। वहां पहुंचने पर बेटे को नीलडूंगरी निवासी लक्ष्मण पांडेया और उसकी पत्नी रेखा पांडेया के घर खून से लथपथ पड़ा देखा। शरीर में जख्म था। कपड़े फटे हुए थे। बेटे की बाइक भी क्षतिग्रस्त मिली। बेटे को लेकर वे नीलडूंगरी से रायरंगपुर चले गए। अस्पताल में दाखिल कराया जहां सात सितंबर को बेटे की मौत हो गई। लक्ष्मण पांडेया, उसकी पत्नी और अज्ञात लोगों द्वारा बेटे के साथ मारपीट किए जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

आजादनगर में छेड़खानी करने का आरोपित गिरफ्तार

 मानगो के आजादनगर थाना की पुलिस ने छेड़खानी के मामले में एक साल से फरार चल रहे साइमन पूर्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ उसके मकान में किराए पर रहने वाली एक महिला ने 3 अगस्त 2020 को घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.