पहली बार यूनिवर्सिटी के आदेश से कक्षाएं हुईं सस्पेंड
झींकपानी की युवती के साथ 10 फरवरी को हुए सामूहिक दुराचार का विरोध छात्रों ने प्रदर्शन कर किया। यह पहली बार हुआ कि यूनिवर्सिटी ने भी छात्रों का साथ दिया।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 12:10 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 12:10 PM (IST)
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता )। झींकपानी की युवती के साथ 10 फरवरी को हुए सामूहिक दुराचार का विरोध छात्रों ने कोल्हान विवि में प्रदर्शन कर किया। इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलपति प्रोफेसर डॉ. शुक्ला माहांती से मांग की कि वे छात्रों की मांगों की समर्थन करते हुए कॉलेजों में कक्षाओं को सस्पेंड कर दिया गया। छात्रों की मांग थी आरोपियों की जल्द से जल्द से गिरफ्तारी हो।
छात्रों की इस मांग को जायज ठहराते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों में बुधवार को दोपहर दो बजे से कक्षाओं को सस्पेंड कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोल्हान विवि के प्रवक्ता डॉ. एके झा ने बताया कि छात्रों की मांग जायज थी। इस कारण चक्रधरपुर, सरायकेला, चांडिल और पूर्वी सिंहभूम के सभी अंगीभूत कॉलेज में कक्षाएं दो बजे से स्थगित रही। चाईबासा के कॉलेजों में कक्षाएं गुरुवार को नहीं होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निंदा की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें