विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमशेदपुर की खूबसूरती दिखाएगी गला रब दी

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Fri, 04 Jan 2019 12:02 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 06:00 PM (IST)

शहर के युवा लेखक व फिल्म निर्माता अजिताभ बोस ने म्यूजिक वीडियो गला रब दी के जरिए शहर की प्राकृतिक खूबसूरती को दिखाने की कोशिश की है।

जमशेदपुर की खूबसूरती दिखाएगी गला रब दी
जमशेदपुर की खूबसूरती दिखाएगी गला रब दी

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। जो बात जमशेदपुर में है, वो बात किसी और शहर में नहीं। जमशेदपुर को चाहने वालों के बीच ऐसी बातें बेहद मशहूर हैं। वहीं शहर से दूर रह रहे लोगों को भी जमशेदपुर की खूबसूरती, रहन-सहन हमेशा अपनी ओर आकर्षित करता रहता है। कुछ इन्हीं भावनाओं के साथ शहर के युवा लेखक व फिल्म निर्माता अजिताभ बोस ने म्यूजिक वीडियो गला रब दी के माध्यम से शहर व आस-पास की प्राकृतिक खूबसूरती को दिखाने की कोशिश की है।

बॉलीवुड तड़के वाले हिंदी-पंजाबी लिरिक्स पर आधारित है गला रब दी। अजिताभ बोस बताते हैं कि हमारा शहर जमशेदपुर बेहद खूबसूरत है। गला रब दी रोमांटिक म्यूजिक वीडियो है, जिसे युवाओं के बीच मशहूर बॉलीवुड पंजाबी लिरिक्स में प्रेमकहानी को फिल्माया गया है। जमशेदपुर पर्यटन के दृष्टिकोण से भी बेहद खास है। यह इस गाने को देखकर बखूबी जाना जा सकता है। बीडीएल स्टूडियो नई दिल्ली के बैनर तले गला रब दी की शूटिंग जमशेदपुर में अक्टूबर 2018 में की गई थी। इसका प्रीमियर आठ जनवरी को पीएम मॉल बिष्टुपुर स्थित सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स में किया जाएगा। इसमें आरजे अभय ने अभिनय किया है। गाने में सुकन्या बोस ने प्रेमिका का किरदार निभाया है। गाने में आवाज़ मुंबई के कार्तिक कुश ने दी है। गाने के एडिटर विस्वजीत कुमार हैं। प्रोड्यूसर अमित शर्मा व दीपक शर्मा हैं।