जेएफसी के खिलाड़ियों से मिले रतन टाटा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : संस्थापक दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पहुंचे रतन टाटा ने शुक्रवार को
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2018 09:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : संस्थापक दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पहुंचे रतन टाटा ने शुक्रवार को डायरेक्टर्स बंगला में जमशेदपुर एफसी के इंग्लिश कोच स्टीव कॉपेल के अलावा टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की। रतन टाटा ने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर को खुशी व प्यार देने के लिए आप सभी को ढेर सारी बधाई। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्टीव कॉपेल ने रतन टाटा व टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को जमशेदपुर एफसी की जर्सी भेंट की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें