छात्र संघ चुनाव में राजनीतिक हस्तक्षेप पर रोक लगाने मांग
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के केंद्रीय सचिव दिनकर कच्छप ने क
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Dec 2017 02:41 AM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2017 02:41 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के केंद्रीय सचिव दिनकर कच्छप ने कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में राजनीतिक हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की है। कुलपति डॉ. शुक्ला माहांती को भेजे गए पत्र में कच्छप ने जानकारी दी है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सीधे तौर पर चुनाव में हस्तक्षेप कर रही है। यह सीधे तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन है। झामुमो का छात्र संगठन झारखंड छात्र मोर्चा है, जिसका केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो सिल्ली के विधायक हैं। उन्होने कुलपति से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें