1108 पान पत्तों से हुई भगवान गणेश की पूजा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : रेलवे लोको कॉलोनी स्थित राम मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रि
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Sep 2017 02:07 AM (IST)Updated: Sat, 02 Sep 2017 02:07 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : रेलवे लोको कॉलोनी स्थित राम मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा की 1108 पान पत्तों से पूजा की गई। पुजारी उमा महेश्वर शर्मा ने संध्या सात बजे इस अनुष्ठान को संपन्न कराया। मौके पर लोको राम मंदिर कमेटी के सदस्य एस भास्कर राव, ए लोकेश, ए भोला, एम गोविंद राव, ओमू, एस कुमार राव, प्रधान सोरेन, तम्मू, ओ नागेश, रंजीत एवं एम रामकृष्णा समेत काफी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे। लोको राम मंदिर कमेटी के सदस्य ए लोकेश के अनुसार शनिवार को भगवान गणेश 1108 गुलाफ फूल से पूजे जाएंगे। इसकी तैयारी भी कर ली गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें