विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसान की बेटी खुशबू साव का कमाल, 469 अंकों के साथ पूर्वी सिंहभूम में शानदार प्रदर्शन; हासिल किया तीसरा स्थान

Published: Wed, 06 May 2026 07:05 PM (IST)

मॉडल इंग्लिश स्कूल बहरागोड़ा की छात्रा खुशबू साव ने इंटरमीडिएट विज्ञान में 469 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।

किसान की बेटी खुशबू साव ने रचा इतिहास

किसान की बेटी खुशबू साव ने रचा इतिहास

HighLights

  1. खुशबू साव ने इंटर साइंस में 469 अंक प्राप्त किए।

  2. बहरागोड़ा की खुशबू साव जिले में तीसरे स्थान पर रहीं।

  3. किसान की बेटी खुशबू सरकारी शिक्षक बनना चाहती हैं।

संवाद सूत्र, बहरागोड़ा। मॉडल इंग्लिश स्कूल बहरागोड़ा की मेधावी छात्रा व एक साधारण किसान परिवार से आने वाली खुशबू साव ने इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 469 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी व गर्व का माहौल है। खुशबू बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुड़ी (हरिहरपुर) गांव की निवासी है। उनके पिता मणि शंकर साव एक मेहनती किसान हैं, जबकि माता सुप्रिया साव गृहिणी हैं।

सीमित संसाधनों के बावजूद हासिल की सफलता

सीमित संसाधनों के बावजूद खुशबू ने अपनी मेहनत व दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल कर सभी के लिए प्रेरणा बन गई। अपनी सफलता का श्रेय खुशबू ने अपने माता-पिता व शिक्षकों को देते हुए कहा कि वह प्रतिदिन लगभग 10 घंटे पढ़ाई करती थीं।

सरकारी शिक्षक बनने का सपना

उनका मानना है कि मेहनत व लगन से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। खुशबू ने आगे बताया कि वह स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी शिक्षक बनना चाहती हैं, ताकि समाज के गरीब व असहाय बच्चों को शिक्षा देकर उनका भविष्य संवार सके।

यह भी पढ़ें- छोटी कुमारी बनीं JAC 12वीं आर्ट्स की झारखंड स्टेट टॉपर, बोकारो में जश्न का माहौल

यह भी पढ़ें- कॉमर्स में पोटका की दीपा पात्रा और अदिति सिंह ने पूर्वी सिंहभूम में लहराया परचम, टॉप-10 में बनाई जगह