विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रद होंगे फर्जी पीएच व अंत्योदय राशन कार्ड

By JagranEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 02:47 AM (GMT+05:30)

नंबर गेम 21 हजार राशन कार्ड अनाज उठाव नहीं होने के कारण पहले ही रद किया जा चुका है 06 महीने

रद होंगे फर्जी पीएच व अंत्योदय राशन कार्ड
रद होंगे फर्जी पीएच व अंत्योदय राशन कार्ड

नंबर गेम

21 हजार राशन कार्ड अनाज उठाव नहीं होने के कारण पहले ही रद किया जा चुका है

06 महीने तक राशन उठाव नहीं करने पर स्वत: रद हो जाएगा कार्ड

56 हजार छह सौ 71 एपीएल कार्ड बनकर तैयार, हफ्ते भर में बांटने का आदेश

1168 जन वितरण प्रणाली केंद्र हैं पूर्वी सिंहभूम जिले में

131 जन वितरण दुकानों में ई पोस से नहीं की गई अनाज का वितरण, जांच के आदेश

-----------------------

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जिला प्रशासन अक्टूबर से मार्च तक जन वितरण प्रणाली की दुकान से अनाज नहीं लेने वालों की जांच कराने जा रहा है। यह जांच पणन अधिकारी (मार्केटिंग आफिसर) करेंगे।

इसी तरह, फर्जी अंत्योदय कार्ड की भी जांच कर उन्हें रद करने का आदेश दिया गया है। विशिष्ट अनुभाजन अधिकारी बिंदेश्वरी ततमा ने सभी पणन अधिकारियों और प्रखंड आपूर्ति अधिकारियों से ऐसे राशन कार्ड की सूची हफ्ते भर में देने को कहा है।

जिला प्रशासन का मानना है कि अगर लगातार किसी राशन कार्ड पर छह महीने तक अनाज नहीं लिया गया है तो वह फर्जी है। यह आदेश सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के जिला सभागार में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चल रही योजना की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में जिले के आदिम जनजाति के घरों तक अनाज पहुंचाने की योजना की भी समीक्षा हुई। इसके लिए सभी पणन अधिकारियों को डमी डीलर बनाया गया है। ऐसे आदम जनजाति परिवार जिनको पूर्वविक्ता (खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सामान्य) राशन कार्ड मिले हैं। उन्हें इनकी जगह अंत्योदय राशन कार्ड दिया जाएगा। सभी पणन अधिकारियों से पूर्वविक्ता राशन कार्ड वाले आदिम जनजाति के लोगों की सूची मागी गई है ताकि बदल कर इन्हें अंत्योदय कार्ड दिया जा सके।

जिला प्रशासन ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने ई पॉस मशीन से अनाज वितरित नहीं किया तो उनकी दुकान का लाइसेंस रद कर दिया जाएगा।

------------------------

1500 राशन कार्ड पर नहीं मिलेगा अनाज

कुल राशनकार्ड धारकों में से 98.13 प्रतिशत की आधार सीडिंग हुई है। तकरीबन 1500 राशन कार्ड ऐसे हैं जिनमें अब तक आधार नहीं मिला है। विभाग इन्हें तब तक अनाज नहीं देगा जब तक इनका आधार नहीं मिल जाता। 230134 राशन कार्ड धारकों का मोबाइल नंबर और 301264 राशन कार्ड धारकों का बैंक खाता वेबसाइट पर दर्ज किया गया है।