Move to Jagran APP

Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

Events in Jamshedpur Today. आज यानी मंगलवार को बैंकों में हड़ताल रहेगी वही जमशेदपुर में जमशेदपुर एफसी की भिड़ंत ओडिशा एफसी से होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 07:58 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 07:58 AM (IST)
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

जमशेदपुर, जेएनएन।  Events in Jamshedpur Today on 22 th October 2019 आज यानी मंगलवार को बैंकों में  हड़ताल रहेगी वही जमशेदपुर मेंजमशेदपुर एफसी की भिड़ंत ओडिशा एफसी से होगी।  

loksabha election banner

कलिंग फतह को तैयार मेन ऑफ स्टील 

जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स में आज शाम 7.30 बजे जमशेदपुर एफसी की भिड़ंत ओडिशा एफसी से। मेन ऑफ स्टील के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक होगा। यह पहली बार होगा जब किसी सीजन में जमशेदपुर एफसी अपने घर में पहला मैच खेलेगा। ऐसे में उसके ऊपर होम ग्राउंड में जीत हासिल करने का विशेष दबाव होगा। इस सीजन में जमशेदपुर एफसी ने गोलकीपर सुब्रतो पाल, तिरी, मेमो, बिकास, जायरु व फारुख चौधरी को रिटेन किया है, वहीं जॉयनर लोरेंको, नरेंद्र गहलोत, सीके विनीत, आइजक वालस्वामा व जितेंद्र जैसे भारतीय खिलाड़ी भी विरोधियों को चुनौती देने को तैयार है। 

आज बैंकों में रहेगी हड़ताल 

विलय के खिलाफ मंगलवार को स्टेट बैंक छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक कर्मियों की हड़ताल है।

कान्वाई चालकों के पीएफ  मामले में धनबाद में होगी सुनवाई 

टाटा मोटर्स कान्वाई चालको के  पीएफ  विवाद मामले का धनबाद स्थित इंडस्ट्रीयल ट्रिब्यूनल भारत सरकार में मंगलवार को सुनवाई होगी। सुनवाई में कान्वाई नेता ज्ञान सागर प्रसाद को अपना पक्ष रखना है। 975 कान्वाई चालकों के पीएफ मामले में वर्षों से मामला लंबित है। 

शहर में कार्यक्रम

  • योग शिविर

स्थान- जुबिली पार्क, साकची

समय- सुबह 5.45 बजे

  • चैंबर का दीप मेला

स्थान- चैंबर भवन, बिष्टुपुर

समय- सुबह 11 बजे

  • बाल उत्पीडऩ-तस्करी पर सेमिनार

स्थान- माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर

समय- सुबह 11 बजे

  • बाबा वैद्यनाथ सेवा समिति की बैठक

स्थान- बड़ा हनुमान मंदिर, मानगो

समय - शाम 4 बजे

  • एक शाम माता-पिता के नाम

स्थान- होटल सुख सागर, साकची

समय- शाम 5 बजे

  • जमशेदपुर एफसी बनाम ओडिशा एफसी का फुटबॉल मैच

स्थान- जेआरडी स्पोट्र्स काम्प्लेक्स, बिष्टुपुर

समय -शाम 7.30 बजे

  • तीरंदाजी अभ्यास सत्र

स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स

समय : शाम 4 बजे

  • स्वीमिंग ट्रेनिंग सेशन

स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स

समय : शाम 4 बजे

  • हॉकी अभ्यास सत्र

स्थान : नवल टाटा हॉकी अकादमी, तार कंपनी

समय : शाम 5 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.