Move to Jagran APP

Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

Events in Jamshedpur Today. जमशेदपुर में आज से झारखंड राष्‍ट्रीय फ‍िल्‍म फेस्टिवल का दूसरा संस्‍करण शुरू होगा वहीं टाटा मोटर्स के एमडी नगर भ्रमण करेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 08:33 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 08:33 AM (IST)
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

जमशेदपुर, जेएनएन।  Events in Jamshedpur Today on 15th October 2019  जमशेदपुर में आज से झारखंड राष्‍ट्रीय फ‍िल्‍म फेस्टिवल का दूसरा संस्‍करण शुरू होगा वहीं टाटा मोटर्स के एमडी नगर भ्रमण करेंगे।

loksabha election banner

 फिल्म फेस्टिवल आज से

 झारखंड राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का दूसरा संस्करण मंगलवार से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 18 अक्टूबर को होगा। इसमें चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन तो होगा ही, झारखंडी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। कार्यक्रम में मुंबई से फिल्मी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं।

 कुआं से आज निकाले जाएंगे दो बच्‍चों के शव 

 सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के ईचाडीह गांव में सोमवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुआं में कूदकर खुदकशी कर ली थी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने महिला और उसके एक बच्चे का शव कुआं से बरामद कर लिया है। दो शव अभी तक नहीं मिले हैं। कुआं से पानी उड़ाही का काम जारी है। मंगलवार को दोनों शव निकाले जाएंगे। वहीं पुलिस आज खुदकशी के कारणों का खुलासा भी कर सकती है।

 टाटा मोटर्स के एमडी आज करेंगे नगर भ्रमण 

 टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक गुंटर बुशेक व कंपनी के उपाध्यक्ष एबी लाल शहर पहुंच गए हैं। वे मंगलवार को टेल्को कॉलोनी का दौरा करेंगे। यहां टाटा मोटर्स अस्पताल, ग्राम विकास केंद्र, शिक्षा प्रसार केंद्र, परिवार कल्याण संस्था समेत अन्य अनुषंगी इकाईयों की गतिविधियों से अवगत होंगे। 

 उर्स में शामिल होंगे बलियावी 

 धतकीडीह में मदरसा फैजुल उलूम में अरशदुल कादरी के उर्स की धूम रहेगी। एशा की नमाज के बाद उलेमा की तकरीर होगी। मानिंद हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। आज पूर्व राज्यसभा सदस्य गुलाम रसूल बलियावी भी इसमें मौजूद रहेंगे।

आज के कार्यक्रम

- उपायुक्त को सौंपी जाएगी बाढ़ पीडि़तों की सहायता राशि, स्थान : जिला समाहरणालय, साकची, समय : प्रात: 11 बजे

- पंजाबी समाज की बैठक, स्थान : होटल रमाडा, बिष्टुपुर, समय : शाम 5.30 बजे

- साईं बाबा की शोभा यात्रा, स्थान : कागलनगर, समय : दोपहर 3.00 बजे

- फिल्म फेस्टिवल, स्थान : माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर, समय : प्रात: 9.30 बजे

- जमशेदपुर एफसी का अभ्यास सत्र, स्थान : फ्लैटलेट्स, कदमा, समय : प्रात: 8 बजे

- तीरंदाजी अभ्यास सत्र, स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स समय : शाम 4 बजे

- फुटबॉल अभ्यास सत्र, स्थान : आर्मरी ग्राउंड, बिष्टुपुर, समय : शाम 4 बजे

- स्वीमिंग ट्रेनिंग सेशन, स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स समय : शाम 4 बजे

- हॉकी अभ्यास सत्र, स्थान : नवल टाटा हॉकी अकादमी, तार कंपनी, समय : शाम 5 बजे

- चाईबासा : क्रिएटिव, सोशियो, साइंटिफिक एक्सपो 2019 का आयोजन सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में सुबह नौ बजे से।

- चाईबासा : रांची में दो स्वर्ण कारोबारियाें पर हमले के विरोध में चाईबासा चैंबर आफ कामर्स में दोपहर 12.30 बजे से कारोबारियों की बैठक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.