Move to Jagran APP

Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

Events in Jamshedpur Today. आज डांस दीवाने में अव्वल रहनेवाले जमशेदपुर के युवक विशाल सोनकर का जोरदार इस्तकबाल होगा। सिंहभूम चैंबर की नई टीम कमान लेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 07:51 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 07:51 AM (IST)
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

 जमशेदपुर, जेएनएन। Jamshedpur Top Events Today -  Events in Jamshedpur Today on 1st October 2019 - जमशेदपुर में आज डांस दीवाने के विजेता विशाल सोनकर का स्वागत होगा। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम कार्यभार संभालेगी।    

loksabha election banner

 विशाल सोनकर का आज होगा जोरदार स्वागत 

 कलर्स चैनल पर प्रसारित डांस दीवाने सीजन 2 के विजेता विशाल सोनकर मंगलवार को शहर पहुंचेंगे। उनके दोस्‍तों ने स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की है। स्टेशन रोड स्थित होटल मेरिडियन से दोपहर दो बजे खुली जीप से विशाल का विजय जुलूस निकलेगा जो पारडीह काली मंदिर तक पहुंचेगा। इसके बाद विशाल अपने तामोलिया स्थित घर पहुंचेंगे। विशाल सोनकर ने देश में झारखंड का नाम रोशन किया है। तीन अक्टूबर तक बीएड कॉलेज में होगा एडमिशन 

कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी किए निर्देश। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि की उपस्थिति में होगी नामांकन की प्रक्रिया। को-ऑपरेटिव कॉलेज सीट से ज्यादे आए आवेदन। 

रक्तदान शिविर का आयोजन 

 गांधीजी की 150 वीं जयंती पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को रेडक्रास भवन में होगा। इसमें शामिल होंगे उपायुक्त रविशंकर शुक्ला। 

टीआरएफ कर्मियों के बैंक खाते में जाएगी बोनस की राशि 

 टीआरएफ कर्मचारियों के बोनस पर प्रबंधन-यूनियन के बीच हुई सोमवार की वार्ता एकबार फिर विफल हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रबंधन बीते साल की तरह एकतरफा निर्णय लेते हुए कंपनी के कर्मचारियों के बैंक खाते में बोनस भेज देगी।

ये भी रहे आज के कार्यक्रम

डीएमएस में दुर्गोत्सव

डीबीएमएस कदमा न्यू हॉल

शाम पांच बजे से।

प्रदर्शनी

स्थान : एनएमएल केपीएस

समय : सुबह 9 बजे से।

दुर्गोत्सव

स्थान : जमशेदपुर बीएड कॉलेज

समय : सुबह 11 : 30 बजे से

वन्य जीव पर निबंध प्रतियोगिता

स्थान : टाटा जू

समय : शाम 4 बजे

धनुष का मंचन

स्थान : रामलीला मैदान, साकची

समय : शाम 7.30 बजे

विशाल सोनकर का भव्य स्वागत

स्थान : निक्को पार्क

समय : शाम 3 बजे

बैंक ऑफ इंडिया की बैठक

स्थान : बैंक परिसर, बिष्टुपुर

समय : दोपहर 3 बजे

गांधी जयंती

स्थान : बारीगोड़ा स्कूल

समय : प्रात: 10 बजे

सिंहभूम चैंबर की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्र्रहण

स्थान : चैंबर भवन, बिष्टुपुर

समय : शाम 7 बजे

पदयात्रा को लेकर बैठक

स्थान : शकुंतला मैरेज हॉल, बारीडीह

समय : प्रात: 11.30 बजे

सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल

स्थान : विद्याभारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को

समय : प्रात: 9 बजे

डांडिया नाइट

स्थान : धालभूम क्लब, साकची

समय : शाम 6.30 बजे

तीरंदाजी अभ्यास सत्र

स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स

समय : शाम 4 बजे

फुटबॉल अभ्यास सत्र

स्थान : आर्मरी ग्राउंड, बिष्टुपुर

समय : शाम 4 बजे

स्वीमिंग ट्रेनिंग सेशन

स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स

समय : शाम 4 बजे

हॉकी अभ्यास सत्र

स्थान : नवल टाटा हॉकी अकादमी, तार कंपनी

समय : शाम 5 बजे

जमशेदपुर एफसी का प्रैक्टिस सेशन

स्थान : फ्लैटलेट्स, कदमा

समय : प्रात: 8 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.