Move to Jagran APP

चार वर्ष में भी नहीं बन पाया 100 बेड का अस्पताल

कोल्हान कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 09:00 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 09:00 PM (IST)
चार वर्ष में भी नहीं बन पाया 100 बेड का अस्पताल
चार वर्ष में भी नहीं बन पाया 100 बेड का अस्पताल

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : कोल्हान का कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का निर्माण चार वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इन चार वर्षो में 100 बेड के अस्पताल का सिर्फ बाहरी ढांचा ही तैयार हुआ, अंदरूनी निर्माण कार्य अभी भी जारी है। इस कारण इस अस्पताल पर निर्भर लगभग 10 लाख कर्मचारी व मजदूर बेहतर चिकित्सकीय सुविधा से परेशान हैं। अस्पताल के अभाव में मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर होना पड़ता है।

loksabha election banner

2016 में पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया था शिलान्यास

इस अस्पताल का शिलान्यास 2016 में पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया था। आदित्यपुर स्थित सालडीह बस्ती में 70 करोड़ की लागत से बन रहे पांच मंजिले अस्पताल में आपरेशन थिएटर, आइसीयू समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल पर कोल्हान के तीन जिलों के मजदूर समेत अन्य बीमित व्यक्ति निर्भर हैं। लाभुकों की संख्या लगभग 10 लाख होगी। बताया जा रहा है कि राशि के अभाव में निर्माण कार्य बंद है।

ईएसआइसी के वर्तमान अस्पताल में मात्र 50 बेड की सुविधा उपलब्ध

फिलहाल ईएसआइसी अस्पताल में 50 बेड की सुविधा ही उपलब्ध है। अधिकांश मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। अमूमन सामान्य मरीजों को ही इस अस्पताल में भर्ती किया जाता है। ईएसआइसी से जमशेदपुर के कुछ अस्पताल अनुबंधित हैं। इन्ही अस्पतालों में मरीजों को रेफर किया जाता है। ज्ञात हो कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के 1200 कंपनी के मजदूरों समेत कोल्हान के सभी औद्योगिक इकाईयों के मजदूर इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। परंतु वर्तमान में पर्याप्त बेड उपलब्ध नहीं होने के कारण लाभुकों को परेशानी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.