रबी फसलों में दाल व तिलहन की खेती पर जोर Jamshedpur News
सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार लाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। यही कारण है कि इस वर्ष 2020-21 में रबी के प्रमुख फसलों में गेहूं के बाद दलहन व तेलहन की खेती करने पर ज्यादा जोर दे रही है। जिला कृषि पदाधिकारी....
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। यही कारण है कि इस वर्ष 2020-21 में रबी के प्रमुख फसलों में गेहूं के बाद दलहन व तिलहन की खेती करने पर ज्यादा जोर दे रही है। जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कालिंदी के अनुसार इस वर्ष 38091 हेक्टेयर जमीन पर रबी के फसल लगाए जा रहे हैं। जिसमें सरकार द्वारा किसानों को कई प्रकार का सहायता उपलब्ध करा रही है। इससे निश्चित ही किसानों की आर्थिक सुधार होगा।
जिले में लगाए जाने वाले रबी फसल
- गेहूं - 6500 हेक्टेयर
- मक्का - 1500 हेक्टेयर
- चना - 7000 हेक्टेयर
- मसूर - 3000 हेक्टेयर
- मटर - 3500 हेक्टेयर
- अन्य - 750 हेक्टेयर
तिलहन फसल
- राई, सरसो, तोरी - 13551 हेक्टेयर
- तीसी - 2000 हेक्टेयर
- सूर्यमुखी - 40 हेक्टेयर
- कुसुम - 250 हेक्टेयर
बहरागोड़ा-गुड़ाबांधा के किसान अधिक कर रहे दलहन की खेती
जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कालिंदी कहते हैं कि दलहन की खेती वैसे ताे जिले के सभी 11 प्रखंडों में किया जा रहा है। इसके बावजूद बहरागोड़ा, गुड़ाबांधा, घाटशिला, धालभूमगढ़, पोटका प्रखंडों में सर्वाधिक किया जा रहा है। मिथलेश कालिंदी कहते हैं कि दलहन की खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति तो सुदृढ होगा ही साथ ही नकदी कमाई भी होगी।
प्रखंडों में लगाए जाने वाले दलहन की खेती हेक्टेयर में
बहरागोड़ा- 1680 हेक्टेयर
घाटशिला - 1390 हेक्टेयर
धालभूमगढ़ - 1370 हेक्टेयर
गुड़ाबांधा - 1320 हेक्टेयर
पोटका - 1290 हेक्टेयर
चाकुलिया - 1280 हेक्टेयर
पटमदा - 1250 हेक्टेयर
मुसाबनी - 1220 हेक्टेयर
डुमरिया - 1200 हेक्टेयर
बोड़ाम - 1130 हेक्टेयर
जमशेदपुर - 1120 हेक्टेयर