ईचागढ़ में हाथियों ने रौंदी सब्जी की फसल
अंचल केसालूकडीह एवं ईचागढ़ प्रखंड से सटे रांची जिला के पापरीदा गांव में शुक्रवार की रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:03 AM (IST)
संसू, ईचागढ़ : अंचल केसालूकडीह एवं ईचागढ़ प्रखंड से सटे रांची जिला के पापरीदा गांव में शुक्रवार की रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां हाथियों ने आनंद सिंह मुंडा, बीरसिह पुरान, रथु पुरान, लालचांद पुरान, छुटू महतो, धरम नाथ पुरान, सुधरा पुरान, दुख भंजन दास सहित अन्य कई किसानो के खेत में लगी लौकी, टमाटर, मिर्च, धान, मूली आदि सब्जियों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथियों को कुटाम पहाड़ की और खदेड़ने के साथ वनविभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें