Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर और सिंहभूम क्षेत्र में थम गया प्रचार का शोर, सबों ने जमकर बहाया पसीना

Lok Sabha Election 2019. लोकसभा चुनाव के तहत छठे चरण का प्रचार जमशेदपुर तथा सिंहभूम क्षेत्र में शुक्रवार शाम चार बजे थम गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 05:56 PM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 :  जमशेदपुर और सिंहभूम क्षेत्र में थम गया प्रचार का शोर, सबों ने जमकर बहाया पसीना
Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर और सिंहभूम क्षेत्र में थम गया प्रचार का शोर, सबों ने जमकर बहाया पसीना

जमशेदपुर, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के तहत छठे चरण का प्रचार जमशेदपुर तथा सिंहभूम क्षेत्र में शुक्रवार शाम चार बजे थम गया। अंतिम दिन सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशियों ने जमकर पसीना बहाया। कहीं मोटरसाइकिल रैली निकली तो कहीं पदयात्रा हुई। संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से भी विरोधियों पर वार हुए।

loksabha election banner

अब उम्मीदवार केवल डोर टू डोर ही कैंपेन कर सकेंगे। दोनों सीटों पर 12 मई को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। जमशेदपुर में 23 तथा सिंहभूम में 09 उम्मीदवार हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री चंपाई सोरेन और गीता कोड़ा की प्रतिष्‍ठा यहां दांव पर है।

मुसाबनी में बलमूचू की बाइक रैली

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के मुसाबनी में पूर्व सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू ने महागठबंधन के प्रत्याशी चंपाई सोरेन के पक्ष में बाइक रैली निकालकर लोगों से वोट देने की अपील की। रैली ने पूरे मुसाबनी बाजार इलाके का भ्रमण किया। मौके पर बलमुचू ने कहा कि महागठबंधन की जीत तय है।

पिछली सरकारों ने भवन बनाया था, हमने स्कूल बनाया : नीरा 

विद्युत महतो के लिए प्रचार करने आईं झारखंड सरकार की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा कि पिछली सरकारों ने भवन बनाकर रखा था, हमने स्कूल बनाया। वह महागठबंधन के प्रत्याशी चंपई सोरेन के सवालों का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने उन्हीं स्कूल को मर्ज किया, जहां 60 से कम बच्चे थे। हमने पढ़ाई का माहौल दिया, बिजली, पानी, शौचालय बनाए। अब कोई बच्चा जमीन पर नहीं बैठता है। कई स्कूल में तो निजी स्कूल से नाम कटाकर बच्चे पढ़ रहे हैं। यह बदलाव हुआ है। इसे आप देख सकते हैं।

मिशन मोदी युवा मोर्चा ने चलाया जनसंपर्क

प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन मिशन मोदी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रॉकी सिंह की अध्यक्षता में साकची में युवा मोर्चा द्वारा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया।इस कार्यक्रम में बिजेन्द्र सिंह, राहुल तिवारी, विष्णु, विक्की दुबे, हिमांशु, आकाश, मेशक, अभिशेक, रोहन तथा भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.