बड़े बेटे शौर्य ने पिता को दी मुखाग्नि , छलक पड़ी सबकी आखें Jamshedpur News
संजीव का सेसना 152 प्रशिक्षु विमान उड़ाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अंतिम संस्कार यात्रा में परिवार और मैथली समाज के गिने चुने लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर, जासं। ओडिशा सरकार की Government Aviation Training Institute (गति) एविएशन के पूर्व चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर संजीव झा को मंलवार सुबह साकची स्वर्णरेखा घाट पर उनके बड़े बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी। इससे पहले संजीव की अंतिम संस्कार यात्रा उनके बर्मामाइंस स्थित ससुराल से निकली। संजीव का सेसना 152 प्रशिक्षु विमान उड़ाते हुए दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। अंतिम संस्कार यात्रा में परिवार और मैथली समाज के गिने चुने लोग उपस्थित थे। इससे पहले अंतिम यात्रा निकलने से पहले पत्नी ऋतु का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वो बार बार अपना होश खो दे रही थी। जिसे उनका छोटा बेटा अमन संभाल रहा था। मां की हालात देखकर अमन पिता की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुआ।
डीजीसीए कर रहा है दुर्घटना की जांच
संजीव के परिजनों की माने तो दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम कर रही है। परिजनों के अनुसार लॉकडाउन के बाद एक जून से गति एविएशन में फ्लाइंग शुरू हुआ था। सेसना 152 प्लेन के टेकऑफ क्लाइंब में कुछ परेशानी थी। सम्भवतः ऊंचाई पर पहुंचने के बाद प्लेन का पावर ऑफ हो गया था।