रंगारंग कार्यक्रम के बीच मना स्कूल का वार्षिकोत्सव
प्राइम पब्लिक स्कूल परिसर से शनिवार को विद्यालय का चौथा वार्षिकोत्सव स
संवाद सहयोगी, घाटशिला : प्राइम पब्लिक स्कूल परिसर से शनिवार को विद्यालय का चौथा वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न हुई। विद्यालय के चेयरमैन रंगलाल महतो व निदेशक बुद्धेश्वर मार्डी ने संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते रंगलाल महतो ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है इसे जितना बांटोगे उतना ही बढ़ेगा। विद्या कभी कम नहीं होता है। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षो के अथक प्रयास ये विद्यालय को एक पहचान मिली है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है, इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम व विद्यालय में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर प्राचार्य वर्षा पांडेय, ¨टकू भौमिक, एबी सेनापति, दिलीप पात्रा, संजीव कुमार, संदीप महतो, मनोज महतो, निवास बेसरा, उमा चौधरी, रूबी कुमारी व सुजाता ¨सह शामिल थी।