डीएवी के 'एक्सटेसी' में चिन्मया का धमाल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : डीएवी बिष्टुपुर के वार्षिक कार्यक्रम 'एक्सटेसी-2016' में विद्या भारत
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : डीएवी बिष्टुपुर के वार्षिक कार्यक्रम 'एक्सटेसी-2016' में विद्या भारती चिन्मया टेल्को का जलवा रहा। विद्या भारती चिन्मया टेल्को की टीम ओवर ऑल चैंपियन बनी। डीबीएमएस ओवर ऑल उपविजेता बना। तीसरे स्थान पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल की टीम रही। कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार की सुबह वूमेंस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. अनीता गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि असफलता को स्वीकार कर अपनी त्रुटियों में सुधार करना और पुन: प्रयास करना ही सफल होने का मूल मंत्र है। इस वार्षिक कार्यक्रम में जमशेदपुर शहर के 18 स्कूलों के 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें छात्रों ने एकांकी, बैंड, रैंप वॉक ट्रेजर हंट सहित 20 प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा को उजागर किया। शाम को पुरस्कार वितरण सीआरपीएफ -193 बटालियन मुसाबनी के कमांडेंट संजय कुमार सिंह ने किया। मौके पर डीएवी जमशेदपुर जमशेदपुर जोन के क्षेत्रीय निदेशक एसके लूथरा तथा डीएवी बिष्टुपुर की प्राचार्य प्रज्ञा सिंह उपस्थित थीं।