Move to Jagran APP

Covid 19 Third Wave: तीसरी लहर रोकने के लिए सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा पूर्वी सिंहभूम, कोविड जांच और वैक्सीनेशन में नंबर वन

Covid 19 Third Wave. कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर झारखंड में 21 से 24 जून तक विशेष अभियान चला था। इसमें दूसरे नंबर पर रांची व तीसरे नंबर पर धनबाद रहा। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। कोविड जांच व वैक्सीनेशन पर जोर है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 11:27 AM (IST)
Covid 19 Third Wave: तीसरी लहर रोकने के लिए सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा पूर्वी सिंहभूम, कोविड जांच और वैक्सीनेशन में नंबर वन
कोविड-19 जांच में भी पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे राज्य में सबसे आगे है।

अमित तिवारी, जमशेदपुर।  कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए वैक्सीनेशन व कोविड जांच पर सरकार का विशेष जोर है। वैज्ञानिकों का भी कहना है कि तीसरी लहर से निपटने में यह दोनों महत्वपूर्ण है। हर्ड इम्यूनिटी विकसित करने के लिए लगभग 70 फीसद वैक्सीनेशन जरूरी है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन देने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, कोविड जांच अभियान को भी यथाशीघ्र जारी रखा जा रहा है।

loksabha election banner

इस दोनों मामले में पूरे राज्य में पूर्वी सिंहभूम जिला सबसे आगे है। सरकार की तरफ से 21 से 24 जून तक विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया था। इस दौरान रोजाना ढ़ाई लाख वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था लेकिन औसतन एक लाख 12 हजार 254 लोगों को ही वैक्सीन दी जा सकी। इसे लेकर सभी जिला को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया था। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला सबसे आगे रहा है। यहां प्रतिदिन 16 हजार 267 वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया था। इसमें औसतन कुल 13 हजार 334 लोगों को वैक्सीन दी गई है, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है।

रांची दूसरे स्थान पर

वहीं, दूसरे स्थान पर रांची व तीसरे स्थान पर धनबाद है। रांची को प्रतिदिन 21576 वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया था। इसमें औसतन आठ हजार 978 लोगों को वैक्सीन दी गई। जबकि धनबाद को प्रतिदिन 20 हजार 633 का लक्ष्य दिया गया था। यहां औसतन आठ हजार 287 का वैक्सीनेशन हो सका है। ऐसे में देखा जाए तो पूर्वी सिंहभूम जिला कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। यहां कोविड जांच भी बाकी जिला से अधिक हो रही है।

कोविड जांच में भी पूर्वी सिंहभूम नंबर वन

कोविड-19 जांच में भी पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे राज्य में सबसे आगे है। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रति मिलियन कोविड जांच दर चार लाख पांच हजार 45 है, जो एक नंबर पर बना हुआ है। वहीं, दूसरे स्थान पर सिमडेगा है। यहां प्रति मिलियन कोविड जांच दर तीन लाख 64 हजार 904 है। तीसरे स्थान पर खूंटी है। यहां प्रति मिलियन कोविड जांच दर तीन लाख 56 हजार 645 है। इसके साथ ही, पाकुड़ चौथे व कोडरमा पांचवें स्थान पर है।

वैक्सीनेशन में टॉप पांच जिला (21 जून से 24 से बीच)

जिला : रोजाना लक्ष्य : 21 जून : 22 जून : 23 जून : 24 जून : औसत

पूर्वी सिंहभूम : 16267 : 8666 : 17375 : 13326 : 13968 : 13334

रांची : 21576 : 7544 : 9130 : 10487 : 8749 : 8978

धनबाद : 20633 : 9701 : 5020 : 9029 : 9399 : 8287

गिरीडीह : 19250 : 7332 : 8408 : 9955 : 5763 : 7865

हजारीबाग : 13025 : 5708 : 4614 : 8395 : 10378 : 7274

प्रति मिलियन के अनुसार कोविड जांच में ओवर ऑल टॉप पांच जिला

जिला : प्रति मिलियन जांच : रैंक

पूर्वी सिंहभूम : 405045 : 01

सिमडेगा : 364904 : 02

खूंटी : 356645 : 03

पाकुड़ : 346265 : 04

कोडरमा : 336984 : 05

  • कोरोना की दूसरी लहर समाप्ति की ओर है। अब हमलोगों को तीसरी लहर से बचना है। इसे लेकर विभाग पूरी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रही है। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन दिया जा रहा है। लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। लोगों से अपील है कि वे केंद्र पर जाएं और वैक्सीन लें। वैक्सीन ही तीसरी लहर से बचा सकती है।

- डॉ. साहिर पाल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.