Move to Jagran APP

एथलेटिक्स में पूर्वी सिंहभूम को 11 पदक

पूर्वी सिंहभूम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजरप्पा में संपन्न हुई 14वीं राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुल 11 पदक अपने नाम कर लिए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 08:38 PM (IST)
एथलेटिक्स में पूर्वी सिंहभूम को 11 पदक
एथलेटिक्स में पूर्वी सिंहभूम को 11 पदक

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजरप्पा में संपन्न हुई 14वीं झारखंड राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, सात रजत व दो कांस्य सहित 11 पदक अपने नाम कर लिए। पुरुष वर्ग में शुभम कुमार सिंह ने 100 व 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। गुलशन मार्डी ने 200 मीटर दौड़ का कांस्य व 400 मीटर दौड़ में रजत पर कब्जा जमाया। गुरुदयाल सिंह ने 800 मीटर दौड़ में कौंस्य जीता, वहीं बनमाली हरिजन को रजत पदक अपने नाम किया। चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ का स्वर्ण पूर्वी सिंहभूम के नाम रहा। टीम में शुभम कुमार सिंह, संतोष कुमार, गुलशन मार्डी व जगदीश सरदार थे। गोला फेंक में शुभम कुमार ठाकुर ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

loksabha election banner

महिला वर्ग में विनती बेहरा ने ऊंची कूद में स्वर्ण जीता, वहीं 400 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम के 14 एथलीटों ने भाग लिया ता। टीम के कोच चेतन माझी व डोबो चकिया थे, जबकि मैनेजर जसबिंदर सिंह थे। टीम के शानदार प्रदर्शन पर पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ के सहायक सचिव श्याम शर्मा, सचिव एमएन पूर्ति व संयुक्त सचिव रवींद्र मुर्मू ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.